psycho killer Poonam case:
चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा के पानीपत में चार बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हसीना पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में पूनम लाल लहंगे और हाथों में मेहंदी लगाए अपने पति नवीन के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार पूनम पर अपने बेटे शुभम समेत कुल चार बच्चों की हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी खूबसूरती की सनक के कारण अपने बेटे को भी मार डाला। पूनम अपने से ज्यादा सुंदर किसी को नहीं देखना चाहती थी। ऐसे में उसने अपने जिगर के टुकड़े बेटे शुभम को भी मार डाला।
पूनम फिलहाल हरियाणा पुलिस के कब्जे में है और उससे पूछताछ जारी है। घटना के पहले पूनम के घरवालों को उस पर शक था, लेकिन हाल ही में एक बच्ची विधि की हत्या के बाद उनका शक पुख्ता हो गया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब पूनम से मामले की पूरी सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।
