Ghazipur News: गाजीपुर में मोमोज वाले से विवाद, युवक की चाकू से हत्या

2 Min Read

Ghazipur News:

नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, विकास 2-3 दिन पहले गाजीपुर इलाके में सलमान नाम के एक शख्स के पास मोमोज खाने गया था। उस दौरान विकास का सलमान से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। बुधवार को विकास अपने कुछ साथियों के साथ सलमान को सबक सीखाने पहुंचा।

वहीं उनका झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान सलमान और उसके साथियों ने विकास और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस हमले में विकास की मौत हो गई। पुलिस ने सलमान और दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गिरफ्तार किया गया एक युवक नाबालिग है।

क्या है मामला:

जानकारी के मुताबिक, सलमान मोमोज की दुकान लगाता है। इसी के दुकान पर विकास से दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। बीती रात विकास अपने साथियों के साथ दुकान पर आ गया, जहां पर सलमान के साथी पहले से मौजूद थे। इसके बाद दोनों पक्षों में फिर से विवाद हुआ और सलमान ने विकास पर चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल विकास को उसके साथी लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना हॉस्पिटल से मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की छानबीन में चार आरोपियों का नाम सामने आया है, जिसमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें

Double murder in Giridih:गिरिडीह में डबल मर्डर, पति ने पत्नी की चाकू मार कर हत्या की, गुस्साए परिजनों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं