Blast threat in Mumbai:
मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में गणेश उत्सव के बीच ब्लास्ट की धमकी देने वाले शख्स उत्तर प्रदेश के नोएडा से शनिवार को गिरफ्तार हुआ। आरोपी की पहचान 50 साल के अश्विन कुमार सुप्रा के रूप में हुई है। वह बिहार के पटना का रहने वाला है और पिछले 5 साल से नोएडा में रह कर ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का काम करता था।
ये धमकी दी थीः
Blast threat in Mumbai:
आरोपी ने गुरुवार देर रात मुंबई पुलिस को वॉट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा था। उसने लिखा था, ‘लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी मुंबई में घुस चुके हैं। आतंकियों ने 400 किलो RDX 34 गाड़ियों में फिट कर दिया है। वे बड़ा ब्लास्ट करने वाले हैं, जिससे एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है।’
मुंबई पुलिस ने दिखाई तत्परताः
Blast threat in Mumbai:
धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस ने हाईअलर्ट घोषित कर दिया और क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी। एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट थी। जांच के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच नोएडा पहुंची और सेक्टर-79 की सोसाइटी से आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी का फोन और सिम जब्तः
Blast threat in Mumbai:
क्राइम ब्रांच आरोपी को अपने साथ लेकर मुंबई आ गई है। पुलिस ने आरोपी का फोन और सिम कार्ड भी जब्त किया है, जिससे उसने धमकी दी थी। पूछताछ में अश्विन ने बताया कि वो पहले भी फ्राड के एक केस में पटना के जेल में तीन महीने रहा था।
रेलवे स्टेशन पर बम लगाने की धमकी झूठी निकलीः
Blast threat in Mumbai:
25 अगस्त को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में 43 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया था। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया था कि जांच के बाद यह धमकी झूठी निकली थी।
राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपी रूपेश मधुकर रणपिसे ने रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर बताया कि उसने कलवा रेलवे स्टेशन पर बम रखा है।
इसे भी पढ़ें
400 Kg RDX: मुंबई में 400 किलो RDX ब्लास्ट की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार









