400 Kg RDX: मुंबई में 400 किलो RDX ब्लास्ट की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

3 Min Read

400 Kg RDX:

मुंबई, एजेंसियां। गणपति विसर्जन से ठीक पहले मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर आई आतंकी हमले की धमकी ने पूरे शहर को दहला दिया। मैसेज में दावा किया गया था कि “लश्कर-ए-जिहादी” के 14 आतंकी मुंबई पहुंच चुके हैं और 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX लगाकर बड़ा ब्लास्ट करने वाले हैं, जिससे एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है।

धमकीबाज गिरफ्तार

400 Kg RDX:

मुंबई पुलिस की सतर्कता और यूपी पुलिस के सहयोग से इस धमकी के पीछे का शख्स गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम अश्विनी बताया जा रहा है, जिसे नोएडा पुलिस ने मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरे मैसेज की जांच में मिली जानकारियों के आधार पर मुंबई पुलिस ने नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से संपर्क किया। इसके बाद एक स्पेशल टीम बनाई गई और आरोपी को ट्रेस कर हिरासत में लिया गया।

मुंबई में हाई अलर्ट

400 Kg RDX:

इस धमकी के बाद पूरे मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, 18,000 पुलिसकर्मी शहर में तैनात। 12 एडिशनल कमिश्नर, 40 डीसीपी और 3,000 पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर। 50 ड्रोन और AI आधारित निगरानी सिस्टम सक्रिय। 10,000 CCTV कैमरे से पूरे शहर पर नजर। SRPF की 14 कंपनियां और CAPF की 4 कंपनियां तैनात। बम निरोधक दस्ते और 400 से ज्यादा पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त पर।

गणपति विसर्जन पर विशेष नजर

400 Kg RDX:

शनिवार को पूरे महाराष्ट्र में अनंत चतुर्दशी धूमधाम से मनाई जा रही है। लाखों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। कंट्रोल रूम से शहर की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। धमकी के बाद जहां पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं, वहीं आरोपी की गिरफ्तारी से बड़ी राहत मिली है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी का किसी आतंकी संगठन से वास्तविक संबंध है या यह महज झूठी धमकी थी।

इसे भी पढ़ें

Mumbai Police: मुंबई पुलिस को मिली आतंकवादी धमकी, हाई अलर्ट जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं