Crime in Jharkhand:
रांची। झारखंड में संगठित अपराध एक गंभीर चुनौती है। राज्य के नौ प्रमुख जिलों में फैले 10 बड़े आपराधिक गिरोहों में कुल 633 अपराधी सक्रिय हैं। इन गिरोहों का वर्चस्व रांची, हजारीबाग, पलामू, रामगढ़, चतरा, लातेहार, गढ़वा, धनबाद और जमशेदपुर तक फैला हुआ है। सबसे बड़ा नाम अमन साहू का गिरोह है, जिसके 162 सदस्य सक्रिय हैं। वहीं फरार प्रिंस खान गिरोह में 108 अपराधी शामिल हैं। अन्य सक्रिय गिरोहों में पांडेय, श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, अमन सिंह, सुजीत सिन्हा, डब्लू सिंह, लव कुश शर्मा और राहुल सिंह के गिरोह हैं।
Crime in Jharkhand: पुलिस की आक्रामक कार्रवाई है जारी
हालांकि, ATS और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इन संगठनों पर लगाम लग रही है। बीते महीनों में दो कुख्यात अपराधियों, अमन साहू और आलोक तुरी को पुलिस मुठभेड़ों में मार गिराया गया। ATS की रणनीतिक मुहिम, लगातार छापेमारी और गिरोहों की धरपकड़ से राज्य सरकार यह संदेश दे रही है कि झारखंड अब संगठित अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगा। गिरोहों का नेटवर्क तोड़ने के लिए पुलिस की आक्रामक कार्रवाई जारी है।
इसे भी पढ़ें