Thursday, July 31, 2025

भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण है महिलाओं का योगदान

2025 तक भारत के जीडीपी में होगी 46 लाख करोड़ की हिस्सेदारी

रांची। हमारा घर संभालनेवाली आम गृहणियां भी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। पर आप जानकर हैरान हो जायेंगे कि घरों में रहकर खाना पकाने से लेकर बच्चों की देखभाल करने वाली गृहणियों का प्रतिवर्ष लगभग 23 लाख करोड़ का योगदान जीडीपी में होता है। यह देश की कुल जीडीपी का 7.5 प्रतिशत है। खास बात यह है कि इसमें ग्रामीण महिलाओं का योगदान ज्यादा है। भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च टीम ने यह रिपोर्ट जारी किया है।

इसे एसबीआइ इकोरैप के नाम से जाना जाता है, जो सरकार की राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ मिलकर आर्थिक सर्वे रिपर्ट तैयार करती है। इस रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं का बिना वेतन किया जाने वाला घरेलू काम जीडीपी का 7.5 है। महिलाओं के घरेलू कामकाज को पारंपरिक आर्थिक गतिविधियों से बाहर रखा जाता है। उनका योगदान भी आर्थिक उत्पादन के दायरे से बाहर रहता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रम बाजार में महिलाओं की दशा को समझने के लिए उनके अवैतनिक कार्य को समझना आवश्यक है। विश्लेषण के लिए जनवरी से दिसंबर 2019 के एक सर्वे रिपोर्ट के डाटा का उपयोग किया गया।

पुरूषों से ज्यादा काम करती हैं महिलाएं

इससे पहले आइआइएम अहमदाबाद के शोध में भी कहा गया था कि अवैतनिक घरेलू काम पर पुरुषों के मुकाबले महिलाएं रोज ढाई गुना ज्यादा समय देती हैं।

शोध के मुताबिक 15 से 60 साल की महिलाएं रोज 7.15 घंटे अवैतनिक घरेलू कार्य करती हैं, वहीं पुरुष सिर्फ पौने तीन घंटे समय देते हैं।

बिना वेतन काम करती हैं 36.3 करोड़ महिलाएं

रिपोर्ट में शहरी इलाके में 18-60 वर्ष की महिलाओं की संख्या 13.2 करोड़ तो ग्रामीण इलाके में 28.7 करोड़ बताई गई है।

शहरी इलाके में 13.2 करोड़ में से चार करोड़ महिलाएं वेतन लेकर काम करती है। वहीं, ग्रामीण इलाके की 28.7 करोड़ महिलाओं में से सिर्फ 1.4 करोड़ महिलाएं वेतनभोगी है।

इस प्रकार अवैतनिक रूप से काम करने वाली महिलाओं की संख्या ग्रामीण इलाके में 27.3 करोड़ तो शहरी इलाके में 9.3 करोड़ है।

प्रतिमाह 8 हजार का काम करती हैं महिलाएं

शोधकर्ताओं का कहना है कि महिलाओं को रोज 8 घंटे काम के हिसाब से यदि वेतन दिया जाता तो ग्रामीण महिलाओं की हर महीने 5 हजार रुपए और शहरी महिलाओं की 8 हजार रुपए की आय होती।

भारत के जीडीपी में 14.7 लाख करोड़ शहरी इलाके की घरेलू महिलाएं और आठ लाख करोड़ रुपये का योगदान दे रही हैं। एसबीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक छह साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं का घरेलू कामकाज का औसत समय 7.2 घंटे है।

..तो भारत को 188 लाख करोड़ अतिरक्त का फायदा होगा

एसबीआइ ग्रुप के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष का कहना है कि महिलाओं के साथ भेदभाव खत्म करने से देश की इकोनॉमी तेजी से बढ़ेगी।

इससे 2025 तक जीडीपी में 46 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है। विकास दर भी 1.4% फीसदी ज्यादा संभव है।

इतना ही नहीं, कंसल्टेंसी फर्म मैकिंजे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर कामकाजी महिलाओं और पुरुषों में भेदभाव पूरी तरह खत्म हो जाए, तो 2025 तक भारत की जीडीपी को 188 लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त फायदा होगा।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Lifestyle: डेड स्किन हटाएं और स्किन को करें रिपेयर, ट्राई करें ये घरेलू बॉडी स्क्रब

Lifestyle: नई दिल्ली,एजेंसियां । डेड स्किन हटाएं और पाएं दमकती त्वचा, ये 5 घरेलू स्क्रब ज़रूर आज़माएंअगर आप बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त...

Chemistry professor Mamta Pathak: पति हत्या केस में छतरपुर की केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक को मिली आजीवन कारावास की...

Chemistry professor Mamta Pathak: भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के छतरपुर की केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक को अपने पति डॉ. नीरज पाठक की हत्या के...

Health Tips: पेट दर्द से न लें हल्के में, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। आजकल की व्यस्त जीवनशैली में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर पेट दर्द जैसी समस्या को...

Amarnath Yatra 2025: खराब मौसम के चलते 31 जुलाई को ही यात्रा का समापन, श्रद्धालु निराश

Amarnath Yatra 2025: श्रीनगर, एजेंसियां। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा अब अपने निर्धारित समय से 10 दिन पहले, यानी 31 जुलाई 2025 को ही समाप्त...

Third gender: किन्नरों से मिलने वाला एक रुपया लाता है खुशहाली, जाने कैसे करें इसका सही इस्तेमाल

Third gender: नई दिल्ली, एजेंसियां। लोक मान्यताओं के अनुसार, किन्नर या थर्ड जेंडर से अगर आपको एक रुपये का सिक्का मिलता है, तो इसे बहुत...

CBI attacks builders: दिल्ली-NCR में बिल्डर्स पर CBI का प्रहार, 22 एफआईआर और 47 जगहों पर छापा

CBI attacks builders: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली-एनसीआर में हजारों होमबायर्स के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर्स के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है।...

9 years of UPI payment: कैसे बदली आपकी जिंदगी? जानिए बड़े अपडेट्स का सफर

9 years of UPI payment: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में डिजिटल पेमेंट क्रांति की शुरुआत 2016 में यूपीआई (Unified Payments Interface) के लॉन्च से हुई,...

Nitish Kumar: जहानाबाद की ऐतिहासिक बराबर गुफाओं को मिलेगा नया रूप, CM नीतीश ने दिया 50 करोड़ का विकास...

Nitish Kumar: जहानाबाद, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखण्ड में स्थित बराबर (वाणावर) गुफाओं और उनके आसपास के क्षेत्र का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories