Thursday, August 21, 2025

हमारे लिए संविधान ही सबकुछ, आंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते: मोदी

- Advertisement -

जयपुर, एजेंसियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के संविधान को केंद्र सरकार के लिए ‘गीता, रामायण, महाभारत एवं कुरान’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि बाबा साहब आंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा पर संविधान को नष्ट करने के विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए यह बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘सब कुछ हमारे लिए हमारा संविधान ही है।’’ प्रधानमंत्री मोदी सीमावर्ती बाड़मेर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश-विरोधी ताकतों के साथ खड़ी है। उन्होंने देश को ‘कमजोर करने की कोशिश’ के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमला बोला।

रैली का आयोजन बाड़मेर लोकसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार और केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के समर्थन में किया गया था।

बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने दौसा में रोडशो भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘एससी, एसटी, ओबीसी भाइयों के साथ दशकों तक भेदभाव करने वाली कांग्रेस आजकल एक पुरानी रिकार्ड बजा रही है।

जब भी चुनाव आता है संविधान के नाम पर झूठ बोलना ‘इंडी एलायंस’ के सभी साथियों का फैशन बन गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस कांग्रेस ने बाबा साहब के जीते जी उन्हें चुनाव हरवाया, जिसने बाबासाहेब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया, जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान को खत्म करने की कोशिश की, आज वही कांग्रेस मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठ की आड़ ले रही है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह मोदी ही है, जिसने देश में पहली बार संविधान दिवस मनाना शुरू किया है।

इन कांग्रेस वालों ने संविधान दिवस मनाने का विरोध किया था। संसद में उनका भाषण है। क्या यह बाबा साहब और संविधान का अपमान है या नहीं?

इतना ही नहीं यह मोदी ही है जिसने बाबा साहब से जुड़े पंच तीर्थों का विकास किया।’’

उन्होंने कहा,‘‘ इसलिए बाबा साहब और संविधान का अपमान करने वाले कांग्रेस एवं इंडी अलायंस के झूठों से, उनकी गप्पबाजी से सावधान रहने की जरूरत है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वाले सुन लें कि ये 400 सीट की बात जनता ने इसलिए की है क्योंकि आपने दस वर्ष संसद में मुझे अच्छे काम करने से रोकने की लगातार कोशिश की।

इसलिए देश आपको सजा देना चाहता है और उसने आपको साफ कर देने का मन बना लिया है।’’

मोदी ने कहा,‘‘जहां तक संविधान का सवाल है तो आप मानकर चलिए और मोदी के शब्द लिखकर रखिए… बाबा साहब आंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते हैं।

हमारा संविधान सरकार के लिए गीता है, रामायण है, महाभारत है, बाइबल है, कुरान है। सब कुछ हमारे लिए हमारा संविधान ही है।’’

भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के एक बयान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले महीने आरोप लगाया था, “नरेन्द्र मोदी और भाजपा का अंतिम लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान को नष्ट करना है।’’

हेगड़े ने अपने बयान में कहा था कि पार्टी को संविधान में संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है।

भाजपा ने हेगड़े की टिप्पणी को “व्यक्तिगत राय” करार दिया था और उनसे स्पष्टीकरण मांगा था।

उल्लेखनीय है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर संविधान के मुख्य शिल्पी थे। बिना किसी का नाम लिए मोदी ने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन की एक पार्टी ने अपने घोषणापत्र में परमाणु निरस्त्रीकरण के बारे में लिखा है।

उन्होंने किसी भी राजनीतिक पार्टी का नाम लिये बिना कहा, ‘‘ विपक्षी गठबंधन ‘इंडी’ में शामिल एक दल ने अपने घोषणापत्र में लिखा है कि वह भारत के परमाणु हथियार नष्ट कर देगी, उन्हें दरिया में डूबा देगी।

भारत जैसे जिस देश के दोनों तरफ पड़ोसियों के पास परमाणु हथियार हो, क्या उस देश में परमाणु हथियार समाप्त होने चाहिए? ’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आपके ‘इंडी’ गठबंधन के साथी किसके इशारे पर काम कर रहे हैं?

यह कैसा गठबंधन है, जो भारत को शक्तिहीन करना चाहता है? आखिर किसके दबाव में आपका यह गठबंधन हमारी परमाणु ताकत को समाप्त करना चाहता है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ मोदी भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में जुटा है तो दूसरी तरफ गठबंधन वाले भारत को कमजोर देश बनाने का ऐलान कर रहे हैं।’’

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस रामनवमी की शोभायात्रा पर राजस्थान में पत्थरबाजी करने वाले दंगाइयों को संरक्षण देती है।

देश में घुसपैठिये आते हैं तो कांग्रेस उनका स्वागत करती है लेकिन भारत विभाजन का विरोध करने वाले हमारे दलित और सिख भाई-बहनों को नागरिकता देने वाले संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का ये विरोध करते हैं।’’

गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अप्रैल 2022 में करौली जिले में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव की घटना हुई थी।

मोदी ने कहा कि चुनाव में हर वोट विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा,‘‘इस चुनाव में आपका एक-एक वोट विकसित भारत की नींव मजबूत करेगा।

यह चुनाव दल का नहीं, देश का चुनाव है। इसलिये आज पूरा देश कह रहा है चार जून चार सौ पार।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव कहती थी और उसकी सरकारों ने जानबूझकर सीमावर्ती जिलों को विकास से वंचित रखा।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की सोच ही विकास विरोधी है। ये लोग देश के सीमावर्ती गांवों को देश का आखिरी गांव कहते है… ये लोग सीमावर्ती जिलों को, वहां के गांवों को जानबूझ कर विकास से वंचित रखते थे।’’

मोदी ने कहा, ‘‘वह कहते थे कि सीमा के पास विकास होगा तो दुश्मन देश के भीतर आकर कब्जा करने की संभावना बढ़ जायेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या बात करते हैं?… शर्म आनी चाहिए आपको। किस दुश्मन के कलेजे में इतनी हिम्मत है कि वह बाडमेर की सीमा में घुसकर कब्जा करने की सोचें?’’

मोदी ने कहा, ”हम सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव नहीं, देश का प्रथम गांव मानते हैं। हमारे लिए देश की सीमा यहां पूरी नहीं होती, हमारे लिए यहां से देश शुरू होता है।

भाजपा सरकार देश की आखिरी सीमा तक सड़क एवं राजमार्ग बना रही है।”

उन्होंने राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर बाड़मेर में तेल रिफाइनरी के विकास में बाधाएं पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर यहां कांग्रेस सरकार नहीं होती तो उनके (मोदी के) दूसरे कार्यकाल में ही इसका उद्घाटन हो गया होता।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार दुनिया भर में मोटे अनाज श्रीअन्न को बढ़ावा दे रही है ताकि किसानों की आय बढ़े। उन्होंने कहा कि यह एक ‘सुपरफूड’ है।

मोदी ने कहा कि गुजरात का कच्छ जिला अब सबसे तेजी से विकसित होने वाले जिलों में से एक है और यहां जमीन की कीमत मुंबई में जमीनों के बराबर हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि कच्छ की तर्ज पर बाड़मेर का भी विकास किया जा सकता है। रैली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

बाद में, मोदी ने पार्टी उम्मीदवार कन्हैया लाल मीणा के समर्थन में दौसा लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया।

मोदी ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार्टी उम्मीदवार कन्हैया लाल मीणा और राज्य मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के साथ एक खुले वाहन में करीब 50 मिनट तक रोड शो शुरू किया।

उन्होंने सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े लोगों की ओर हाथ हिलाया और लोगों से पार्टी के लिए वोट करने की अपील करने के लिए पार्टी का प्रतीक ‘कमल’ दिखाया।

इसे भी पढ़ें

वाराणसी में गंगा प्रदूषण: एनजीटी ने मुख्य पर्यावरण अधिकारी पर जुर्माना लगाया

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

पटना में राहुल गांधी ने केंद्र और चुनाव आयोग पर बोला हमला [In Patna, Rahul Gandhi attacked the Centre and the Election Commission]

Election Commission: पटना, एजेंसियां। पटना में इंडिया गठबंधन के चक्काजाम...

A minor raped: 5 साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने किया रेप, बच्ची गंभीर

A minor raped: खूंटी। खूंटी जिले के जरियगढ़ थाना क्षेत्र से हैवानियत की घटना घटी है। यहां पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म...

Electricity fine: झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान तेज, 1188 के खिलाफ केस, 1.96 करोड़ का जुर्माना

Electricity fine: रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 19 और 20 अगस्त को राज्यव्यापी...

Chidambaram attack: संविधान संशोधन पर चिदंबरम का हमला: ‘एक गिरफ्तारी से पलटेगा जनादेश!’

Chidambaram attack: नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए...

Africa and Syria: अफ्रीका और सीरिया की अस्थिरता के बीच ISIS के आतंकियों के हैरतअंगेज कारनामे, वारदातों में कर...

Africa and Syria: नई दिल्ली, एजेंसियां। संयुक्त राष्ट्र (UN) के आतंकवाद रोधी विशेषज्ञों ने इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकियों के नए कारनामों को लेकर बड़ा...

Chiranjeevi: बर्थडे से पहले जानिए चिरंजीवी की ज़िंदगी का वो मोड़ जिसने बदल दी किस्मत

Chiranjeevi: हैदराबाद, एजेंसियां। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी आज एक बड़ा नाम हैं, लेकिन उनकी सफलता की चमक के पीछे एक लंबा संघर्ष...

Ramdas Soren Son: रामदास के बड़े बेटे सोमेश बन सकते हैं मंत्री, घाटशिला से लड़ सकते हैं उपचुनाव

Ramdas Soren Son: रांची। दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन को मंत्री पद मिल सकता है। जानकारों का कहना है...

Akhilesh Yadav: 28 अगस्त को सीतामढ़ी पहुंचेंगे अखिलेश यादव, वोटर अधिकार यात्रा में होंगे शामिल

Akhilesh Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। 28 अगस्त को सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी...

Surya Rai: झारखंड में थानेदार कर रहे वसूली, सदन में सरयू राय उठायेंगे मुद्दा

Surya Rai: जमशेदपुर। झारखंड में थानेदारों द्वारा की जा रही वसूली का मामला विधायक सरयू राय सदन में उठायेंगे। उन्होंने कहा कि वह सदन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories