Tuesday, July 8, 2025

कल रांची से कांग्रेस की यशस्विनी सहाय करेंगी नामांकन, निकलेगा जुलूस, होगी जनसभा

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार छह मई को नामांकन करेंगी। नामांकन से पहले जुलूस यात्रा निकाली जायेगी, जो रांची समाहरणालय तक जायेगी। यहां वह नामांकन करेंगी।

इसके बाद वे दिन के 12 बजे मोरहाबादी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा को उनके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के कई नेता भी संबोधित करेंगे।

जुलूस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के समर्थक झंडा-बैनर के साथ शामिल होंगे।

जुलूस यात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास ई-39 सेक्टर से प्रातः 7:30 बजे निकलेगी, जो धुर्वा, सेक्टर तीन, बिरसा चौक, हिनू चौक, डोरंडा एजी मोड़, स्वामी विवेकानंद चौक, बाबा साहब अंबेडकर चौक, रिसालदार बाबा मजार, कडरू ब्रिज, कडरू, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, स्वामी सहजानंद चौक, कार्तिक उरांव चौक, भारत माता चौक, किशोरगंज चौक, रातू रोड चौराहा, जाकिर हुसैन पार्क होते हुए समाहरणालय भवन पहुंचेगी। यहां नामांकन करने के बाद मोरहाबादी में जनसभा को संबोधित करेंगी।

इसे भी पढ़ें

धोनी से ठगी मामले में तीन आरोपियों को समन जारी

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

NEET UG Counselling 2025: NEET UG Counselling 2025 जल्द शुरू [NEET UG Counseling 2025 starts soon]

NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज पहले से रखें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img