Tuesday, October 21, 2025

पटना लौटेंगे कांग्रेस के विधायक, विश्वासमत से पहले तेजस्वी के घर रुकेंगे

- Advertisement -

पटना : बिहार में विश्वास मत के लिए 24 घंटे से भी कम समय बचा है, ऐसे में कांग्रेस के विधायक रविवार शाम तक तेलंगाना से पटना लौटने वाले हैं।

यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी। बिहार में विश्वास मत से पहले कांग्रेस ने पार्टी विधायकों को हैदराबाद भेजा था।

सूत्रों ने कहा कि पार्टी विधायकों के विमान के शाम पांच बजे तक पटना हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है और विधायक सीधे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के आवास जाएंगे।

कांग्रेस विधायक सोमवार तक राजद और वाम दलों के विधायकों के साथ 5, देशरत्न मार्ग पर रहेंगे, जो यादव का सरकारी बंगला है।

यह बंगला तेजस्वी यादव को तब आवंटित किया गया था जब वह उपमुख्यमंत्री थे। ‘महागठबंधन’ में कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं।

महागठबंधन ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में अचानक वापसी के परिणामस्वरूप करीब एक महीने पहले राज्य की सत्ता गंवा दी थी।

राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा में 128 विधायकों के साथ राजग अच्छी स्थिति में है।

पार्टी के सिर्फ 19 विधायक होने के बावजूद कांग्रेस विश्वास मत से पहले विभाजन की आशंका से ग्रस्त थी, यही कारण है कि उसने अपने विधायकों को दक्षिणी राज्य में ले जाने का विकल्प चुना हो।

इस बीच, शनिवार दोपहर के भोजन के लिए यादव के घर पहुंचे राजद विधायकों को विश्वास मत तक वहीं रुकने के लिए कहा गया है।

राजद ने अलाव के पास बैठे और ट्रैकसूट पहने यादव का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह गिटार बजाते हुए गाना गा रहे एक युवा विधायक की सराहना करते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

गूगल सर्च में भी नंबर वन पर पहुंची छपरा की स्वाति मिश्रा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories