राज्य के 21 नेता भी होंगे शामिल
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक थोड़ी देर में शुरू होगी। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर दिल्ली रवाना हो गये हैं।
प्रदेश कांग्रेस के 21 पदाधिकारी भी दिल्ली गये हैं। बैठक में चंपाई सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों को भी बुलाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर खास तौर पर बैठक में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे।
4 राज्यों के चुनाव पर होगी चर्चा
इसमें संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी रहेंगे। चार राज्यों झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा व जम्मू कश्मीर में होनेवाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने 24 से 27 जून तक यह बैठक बुलाई है।
पहले दिन 24 जून को शाम 5 बजे झारखंड की बैठक होगी। इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक में यह भी रणनीति बनाई जाएगी कि वर्तमान महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां को जनता तक कैसे पहुंचाया जाए, ताकि विपक्ष जनता को बरगला न सके।
इसके अलावा घोषणा पत्र सहित सारे समीकरणों, गठबंधन दलों के साथ संवाद और समन्वय की रणनीति पर चर्चा होगी।
इधर, दिल्ली में रविवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी कोर टीम की मीटिंग हुई।
इसमें झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र व जम्मू-कश्मीर की प्रदेश अध्यक्षों के साथ विधानसभा चुनावों की तैयारी और रणनीति पर चर्चा की गई।
इसे भी पढ़ें