रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को रांची पहुंचे। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस के सीनियर लीडर्स ने उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद राहुल गांधी होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे। यहां पार्टी के नेताओं के साथ-साथ INDIA के घटक दलों के नेताओं ने उनसे मुलाकात की।
झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी शौर्य सभागार में ‘संविधान सम्मेलन’ में शामिल हुए।
इस सम्मेलन में सिविल सोसाइटी और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए हैं। राहुल गांधी आज रांची में 500 से ज्यादा प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे हैं। जोर-शोर से इसकी तैयारी की जा रही थी।
इसे भी पढ़ें