Friday, October 24, 2025

देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने पर आमादा है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

- Advertisement -

ऊना (हिमाचल प्रदेश) : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि कांग्रेस देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने पर आमादा है और देश को जाति और पंथ के नाम पर बांट रही है।

ठाकुर ने ऊना के बसदेहरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र देश को बांटने वाला है।

उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता वाला कांग्रेस का घोषणापत्र अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति की तर्ज पर है।

भाजपा नेता ठाकुर ने कहा कि भारत का संविधान लिखने में डॉ. भीमराव आंबेडकर की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका थी।

उन्होंने कहा कि नेहरू और गांधी परिवार नहीं चाहते थे कि अनुसूचित जाति परिवार का कोई व्यक्ति आगे आए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेता शराब घोटाले में जेल में हैं, जबकि कांग्रेस सांसद और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं को विभिन्न स्रोतों से करोड़ों रुपये मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जांच एजेंसियां उनके धन के स्रोतों के बारे में जानने के लिए जांच करने के लिए स्वतंत्र हैं।

उन्होंने लोगों से भाजपा के बैनर तले एकजुट रहने और कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ गठबंधन के बुरे और नापाक मंसूबों को उजागर करने का आह्वान किया।

ठाकुर ने उम्मीद जतायी कि भाजपा आगामी चुनाव में 400 सीट पार कर जाएगी और राज्य की सभी चार लोकसभा और छह विधानसभा सीट भी जीतेगी।

विधानसभा की छह सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

अबकी बार 400 पार-फिर एक बार मोदी सरकार के नारे को सफल बनाने में मीडिया विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण : कर्मवीर सिंह

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bus fire in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में चलती बस में आग, 20 यात्री जिंदा जले, 41 यात्री सवार...

Bus fire in Andhra Pradesh: कुरनूल, एजेंसियां। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया।...

Important events: 24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1577 - चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।1579...

Today Horoscope: आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

Today Horoscope: 24 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को कार्तिक मास शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। इस तिथि...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 24 अक्टूबर 2025दिन - शुक्रवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - हेमंत ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - शुक्लतिथि - तृतीया...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories