रांची। रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि एचइसी कर्मियों को दो साल से वेतन नहीं मिला है।
महंगाई आसममान छू रही है। वहीं, बेरोजगारी चरम पर है। सहाय शनिवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि खास तौर पर एचइसीकमर्यों की हालत देखी नहीं जाती।
दो साल से वेतन नहीं मिलने से वे तंगहाली में हैं। बार बार वे दिल्ली का चक्कर लगा रहे हैं। इधर मंहगी देश में सुरसा की तरह मुंह खोले जा रही है। साथ ही बढ़ती बेरोजगारी चिंता का विषय है।
नौकरी की तलाश में युवा भटक रहे हैं। उधर, केंद्र सरकार सरकारी नौकरियां खत्म करने की साजिश रच रही है। यही सब मुद्दे उन्हें उद्वेलित करते हैं, जिसके कारण वह राजनीति में आई हैं।
राजनीति में आने का उमका मुख्य उद्देश्य ही सेवा है। समाज सेवा में अपनी रुचि के कारण ही उहोंने ला की पढ़ाई की है।
सहाय ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है और वह चुनाव जीत जाती हैं, तब पूरे रांची जिले में जो 24 साल में नहीं हुआ वह कर दिखायेंगी।
पिछले कुछ सालों में रांची विकास के मामले में काफी पीछे रह गई है। उनका प्राथमिकता रांची को विकास की पटरी पर ले आना है।
परिवारवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक बहाना है। किस पार्टी में परिवारवाद नहीं है। आज ये सेकेंड जेनेरेशन है। इसलिए स तरह की बातें उठती हैं।
बता दे की यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी हैं, जो रांची लोकसभा से सांसद रह चुके हैं।
इस चुनाव में कांग्रेस ने सुबोधकांत की बेटी को उम्मीदवार बनाया है। उनका सीधा मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद संजय सेठ से है।
इसे भी पढ़ें