रांची। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मोबाइल रांची में गुम हो गया है। इसकी जानकारी संजय मांजरेकर ने चुटिया थाना पुलिस को दी है।
इसके बाद से ही पुलिस मोबाइल खोजने में लगी है, परंतु अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। संजय मांजरेकर चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रूके हुए थे।
मोबाइल का अंतिम लोकेशन होटल के आसपास ही मिल रहा था। पुलिस ने सभी जगहों पर मोबाइल को ढूंढा, लेकिन मोबाइल नहीं मिला।
पुलिस ने टेक्निकल सेल की इसमें मदद ली है। हालांकि इस संबंध में चुटिया थाना में कोई मोबाइल गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं हुआ है।
बता दें कि रांची में संपन्न भारत-इंग्लैंड के बीच चौथे क्रिकेट टेस्ट में कमेंट्री करने के लिए संजय मांजरेकर रांची आये हुए थे।
हालांकि मंगलवार को वह लौट जायेंगे, पर अपने मोबाइल को लेकर वह बहुत मायुस हैं। बताया जा रहा है कि यह काफी महंगा हैंडसेट था।
खास तौर पर संजय मांजरेकर इसमें मौजूद डेटा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिस होटल में वह रूके हुए थे, वहीं से उनका मोबाइल गुम हुआ है।
इसे भी पढ़ें