Tuesday, June 24, 2025

झारखंड में शीतलहर का कहर, स्कूलों का समय बदला

रांची।  झारखंड चल रही शीत लहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सरकार ने ठंड को देखते हुए सभी तरह के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और सभी निजी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है।

इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत 19 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक केजी से लेकर कक्षा 5 तक की कक्षाओं का संचालन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारिता किया गया है। इसके अलावा कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय रखा गया है।

इस दौरान टिफिन और मध्याह्न भोजन पहले जैसा ही चलता रहेगा। तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू करने को कहा गया है, जिस पर विभागीय सचिव का अनुमोदन प्राप्त है। सरकार के अपर सचिव कुमुद सहाय के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें

रामलला की प्रतिमा को आसन पर रखा गया

Hot this week

Important events : 24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 24 June]

Important events : 1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान...

Vedic Almanac: | वैदिक पंचांग | 24 जून 2025 [Vedic Almanac 24 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 24 जून 2025दिन - मंगलवारविक्रत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img