15 जिलों में आज और कल छाया रहेगा कोहरा
रांची। झारखंड में ठंड के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। सुबह कोहरा, दोपहर में धूप और देर शाम होते-होते ठंड अपना असर दिखाने लगती है।
आठ जिले का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी एक से दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 जिलों में घना कोहरा छाएगा। ऐसी स्थिति 15 नवंबर तक देखने को मिलेगी। जिन जिलों में कोहरा छाने की बात कही गई है,
उसमें पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल है।
बीते 24 घंटे में शुष्क रहा मौसमः
राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में बीते 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 32.1 डिग्री गोड्डा का दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 16.8 डिग्री रांची में दर्ज किया गया।
सुबह में घना कोहरा देखा गया, जिस वजह से आवाजाही में थोड़ी दिक्कत हुई। आज भी सुबह में घना कोहरा और दिन में मौसम शुष्क रहा।
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार सिनॉप्टिक फीचर में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जा रहा है। लोकल वेदर में भी स्थिरता बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें