Tuesday, October 21, 2025

किक बॉक्सिंग खिलाड़ी से रेप करनेवाले कोच को 20 वर्ष की कैद [Coach who raped kick boxing player gets 20 years imprisonment]

- Advertisement -

धनबाद। नाबालिग किक बॉक्सिंग खिलाड़ी से दुष्कर्म और जबरदस्ती संबंध बनाने के आरोपी कोच को सजा सुनाई गई है। इस मामले में धनबाद पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने चिरकुंडा के चांच कोलियरी निवासी कोच विपुल मिश्रा को 20 वर्ष सश्रम कैद और 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है।

अदालत ने 1 अक्टूबर को आरोपी को दोषी करार दिया था। लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने अभियोजन का संचालन किया।

पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई थी प्राथमिकीः

इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर धनबाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता विपुल मिश्रा से किक बॉक्सिंग सीखती थी।

इसी दौरान विपुल किक बॉक्सिंग की अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनिंग कैंप में पीड़िता को दार्जिलिंग ले गया था। जहां उसने 1 सितंबर 2023 से 10 सितंबर 2023 के बीच किशोरी से कई बार रेप किया।

आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर वो संबंध नहीं बनाएगी, तो उसे गेम से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर पीड़िता किसी को भी इसके बारे में बताती है, तो विपुल उसका फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।

विरोध करने पर की थी मारपीटः

22 सितंबर 2023 को पीड़िता खेलगांव में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गयी थी, वहां भी विपुल उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

जब पीड़िता और उसके दोस्त आदित्य ने इस बात का विरोध किया, तो विपुल और उसके सहयोगियों ने आदित्य पर जानलेवा हमला किया। इस घटना की भी प्राथमिकी खेलगांव थाने में दर्ज की गई थी।

पिता की जान लेने की दी थी धमकीः

आरोपी विपुल ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा था कि अगर वो दुष्कर्म की बात किसी से कहती है, तो आरोपी उसके पिता की हत्या करवा देगा। आरोपी की धमकी से पीड़िता डर गई थी, इस कारण उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।

25 अगस्त की देर रात विपुल ने अपने भाई और कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर पीड़िता के दोस्त आदित्य की जान लेने की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता अपने घर लौट आयी।

जानकारी हो कि प्राथमिकी के वक्त पीड़िता नाबालिग थी और उसकी उम्र केवल 17 साल थी। पीड़िता ने झारखंड के लिए किक बॉक्सिंग में कई मेडल भी जीते हैं।

इसे भी पढ़ें

बेल पर छूटे रेप के आरोपी की धमकी से डरी नाबालिग ने दे दी जान

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा ने किया ऐलान, नीतीश कुमार ही होंगे NDA के CM चेहरे

Upendra Kushwaha: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि नीतीश...

Bihar Elections: बिहार चुनावः उपेंद्र कुशवाहा बोले-नीतीश कुमार ही होंगे NDA का CM फेस

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही NDA...

Bhai Dooj 2025: जानिए भारत के अलग-अलग राज्यों में भाई दूज कैसे मनाया जाता है

Bhai Dooj 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भाई दूज भाई-बहन के पवित्र और अनोखे रिश्ते का त्योहार है, जो दिवाली के दो दिन बाद और...

Police Commemoration Day 2025: शहीदों को झारखंड में श्रद्धांजलि, परेड और सम्मान समारोह आयोजित

Police Commemoration Day 2025: रांची। झारखंड पुलिस परिवार ने मंगलवार को पुलिस संस्मरण दिवस 2025 मनाया। इस अवसर पर राज्य और देश की सुरक्षा में...

Yogi Adityanath tribute: उत्तर प्रदेश पुलिस स्मृति दिवस: सीएम योगी ने की शहीद पुलिसकर्मियों को नमन

Yogi Adityanath tribute: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में ड्यूटी...

Bihar Election: सुगौली विधानसभा सीट पर महागठबंधन को झटका, VIP के शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द

Bihar Election: सुगौली/मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन को सुगौली विधानसभा सीट पर बड़ा झटका लगा है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के...

Ola Electric engineer suicide: बेंगलुरु: 38 वर्षीय इंजीनियर की मौत के बाद ओला के वरिष्ठ अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई

Ola Electric engineer suicide: बेंगलुरु, एजेंसियां। बेंगलुरु में 38 वर्षीय एक इंजीनियर की आत्महत्या के बाद ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक भाविश अग्रवाल और अन्य...

SSC exam update 2025: SSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा एग्जाम सेंटर और शिफ्ट चुनने का मौका

SSC exam update 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके तहत अभ्यर्थी अपने पसंदीदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories