Yogi Adityanath tribute:
लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर 234 मेधावी बच्चों को कुल 51 लाख 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
सीएम योगी ने कहा कि राज्य पुलिस फोर्स ने चुनौतीपूर्ण हालात में अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सद्भाव स्थापित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 2 लाख 19 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा चुकी है और नई पीढ़ी की पुलिस को आधुनिक ट्रेनिंग दी जा रही है।
साइबर सुरक्षा और पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए 130 नए पुलिस थाने, 7 महिला थाने और 75 साइबर क्राइम थाने बनाए गए हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण संगठन की यूनिट और साइबर हेल्थ डेस्क की स्थापना भी की गई है। समारोह में 374 मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को जीवन बीमा के तहत 11.86 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसके अलावा 519 मामलों में 11.85 करोड़ रुपये चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए दिए गए।
पुलिस कर्मियों के सम्मान और मनोबल बढ़ाने के लिए गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर 34 पुलिसकर्मियों को सम्मान और 11 को वीरता पुलिस पुरस्कार प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक द्वारा राजपत्रित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें
CM Yogi roars: CM योगी की दहाड़: जंगलराज ने बिहार को लूटा, अब विकास की बहार