Thursday, August 21, 2025

सीएम नीतीश का राबड़ी देवी पर तंज, कहा लालू खुद जेल गये तो… [CM Nitish taunts Rabri Devi, says if Lalu himself goes to jail then…]

- Advertisement -

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा में गुरुवार को राज्य में बढ़ते अपराध पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में भिड़ंत हो गई। विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सत्ता पक्ष की तरफ से भी लालू-राबड़ी राज को लेकर राजद पर जबरदस्त प्रहार किया गया।

सीएम नीतीश कुमार ने खड़े होकर राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनके पति की सरकार में क्या-क्या होता था यह किसी से छुपा नहीं है। जब खुद (लालू यादव) जेल गये तो सत्ता पर इन्हीं को बिठा दिया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आग्रह करूंगा कि आपलोग बैठ जाइए, किसी की हत्या हुई है तो उसकी जांच होगी। एक-एक चीज के बारे में हमलोग आज ही जानकारी लेते हैं।

इनलोगों ने कभी कुछ किया है: नीतीश

नीतीश ने कहा कि ये लोग (राबड़ी देवी-लालू यादव) कभी कुछ किया है, ये लोग कोई काम किया था? सब काम हमलोगों ने किया है। आपलोगों के बोलने का कोई मतलब नहीं है। आपलोग आज तक कोई काम किया ही नहीं है। आपलोग बोल कर प्रचार चाहते हैं। आज तक कोई काम नहीं किये हैं। हमलोग किसी को बचाए नहीं हैं। पहले कितना हिंदु-मुस्लिम होता था। हम इसीलिए बनाए, जैसे ही देखा कि गड़बड़ कर रहा है तो हटा दिए।

अब हम कहीं नहीं जाएंगे। आपके पति हटे तो आप बन गए। सिर्फ घर के आदमी को पद दिया जा रहा है।इसके बाद राबड़ी देवी ने कहा कि आज अशोक चौधरी फिरौती लेते हैं। पहले कांग्रेस को लूटे और अब जदयू को लूट रहे हैं। इसके बाद राबड़ी देवी और अशोक चौधरी में भिड़ंत हो गयी। सदन में भारी हंगामे के बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विपक्षी सदस्यों को पहली पाली तक के लिए बाहर जाने का आदेश दिया।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: बिहार विधानसभा में ग्रेजुएट्स के लिए वैकेंसी 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

पटना में राहुल गांधी ने केंद्र और चुनाव आयोग पर बोला हमला [In Patna, Rahul Gandhi attacked the Centre and the Election Commission]

Election Commission: पटना, एजेंसियां। पटना में इंडिया गठबंधन के चक्काजाम...

Drunk and drive: नशे में गाड़ी चलाते 183 पकड़ाए, ड्रंक एंड ड्राइव पर पुलिस सख्त

Drunk and drive: रांची। रांची ट्रैफिक पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। पिछले 105 दिनों में शहर के प्रमुख 5...

Amrit Bharat Train: 22 अगस्त से बिहार की 11वीं ‘अमृत भारत ट्रेन’ गया-नई दिल्ली, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

Amrit Bharat Train: गयाजी, एजेंसियां। बिहार के गया से नई दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत ट्रेन’ का संचालन 22 अगस्त से शुरू होने जा रहा...

Asansol Puja Special train: पटना-आसनसोल पूजा स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को मिलेगी राहत

Asansol Puja Special train: पटना, एजेंसियां। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला...

Rabri Devi: जमीन के बदले नौकरी केस में नया मोड़, राबड़ी देवी ने सीबीआई के आरोपों को किया खारिज

Rabri Devi: नई दिल्ली, एजेंसियां। “जमीन के बदले नौकरी” घोटाले में मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। यह मामला पूर्व रेल...

Manisha death: मनीषा की मौत हत्या या आत्महत्या? हरियाणा में तनाव, सीबीआई करेगी जांच

Manisha death: चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने देर रात मनीषा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने का ऐलान किया। इससे पहले,...

Asia Cup 2025: 7 लेफ्टी, 3 ऑलराउंडर – टीम इंडिया का ये कॉम्बिनेशन उड़ा देगा होश!

Asia Cup 2025: नई दिल्ली,एजेंसियां। एशिया कप 2025 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बार चयन में खास रणनीति...

Shibu Soren: रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्मृति स्थल, तलाशी जा रही जमीन

Shibu Soren: रांची। दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में रांची में स्मृति स्थल बनेगा। नगर विकास विभाग ने इसके लिए झारखंड राज्य...

Red alert in Mumbai: मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Red alert in Mumbai: मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले दो दिनों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories