Tuesday, October 21, 2025

CM Nitish: सीएम नीतीश ने इस अफसर के सिर पर रख दिया फूलों का गमला [CM Nitish put a flower pot on this officer’s head]

- Advertisement -

CM Nitish:

पटना, एजेंसियां। राजनीतिक गलियारों में अपने अप्रत्याशित अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर सबको चौंका दिया। पटना के ललित नारायण मिश्रा इंस्टीट्यूट में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसकी अब चारों तरफ चर्चा हो रही है।

कार्यक्रम के दौरान जब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री का स्वागत एक पौधा भेंट कर किया, तब सीएम नीतीश कुमार ने वह पौधा अचानक ही उनके सिर पर रख दिया। इस अनोखे अंदाज़ को देखकर मंच पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए। लेकिन, जल्द ही माहौल में हल्कापन आ गया और ठहाकों की गूंज सुनाई देने लगी।

CM Nitish: पहले भी चौंकाते रहे हैं नीतीश कुमारः

यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री ने मंच पर ऐसा कुछ किया हो। अपने अलग और सहज व्यवहार के लिए मशहूर नीतीश कुमार पहले भी कई बार इस तरह के भाव-भंगिमाओं से खबरों में रह चुके हैं। हालांकि उनके ऐसे अंदाज़ को लेकर विपक्ष, खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उन्हें निशाने पर लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब एक बार फिर यह दृश्य उनके लिए राजनीतिक तंज का नया हथियार बन सकता है।

CM Nitish: हाल मौजूद लोग रह गये दंगः

मुख्यमंत्री के इस कदम ने जहां समारोह में मौजूद लोगों को चौंकाया, वहीं एक बार फिर साबित कर दिया कि नीतीश कुमार का अंदाज़ जितना सहज है, उतना ही अप्रत्याशित भी।

इसे भी पढ़ें 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय में मनाया महिला दिवस

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Firecracker explosion in Churu: चूरू में पटाखा विस्फोट से 3 झुलसे, गुरुग्राम में शोरूम जलकर खाक, जोधपुर में लगी...

Firecracker explosion in Churu: चूरू, एजेंसियां। दीपावली से पहले पटाखों और आगजनी की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए...

Restaurant owner murder case: पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी का रेस्टोरेंट ऑनर हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Restaurant owner murder case: रांची। रांची के चर्चित रेस्टोरेंट मालिक हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह,...

Govardhan Asrani RIP: आखिर क्यों अपनी मौत को राज रखना चाहते थे?

Govardhan Asrani RIP: मुंबई, एजेंसियां। ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले में अंग्रेजों के जमाने के जेलर का रोल निभाकर मशहूर हुए एक्टर गोवर्धन असरानी का निधन हो...

Bihar Election: तेजस्वी-राहुल गांधी के बीच दरार! -दीपेश कुमार

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। NDA और महागठबंधन दोनों ही ताल ठोक रहे हैं। प्रथम चरण का नामांकन पूरा हो...

Chhath Puja rain alert: छठ पर बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश

Chhath Puja rain alert: रांची। इस छठ पर भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए...

JMM betrayal in Bihar: बिहार में झामुमो के साथ हुए छल का झारखंड में दिखेगा असर

JMM betrayal in Bihar: गिरिडीह। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत में हलचल मची है। झारखंड सरकार के मंत्री सह सुदिव्य कुमार सोनू...

Bihar Elections 2025: डिप्टी सीएम पद पर एलजेपी (रामविलास) करेगी दावा? चिराग पासवान का बड़ा बयान आया सामने

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो...

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर स्क्रैप टाल में लगी आ’ग, लाखों का नुकसान

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में दिवाली की रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories