CM Hemant:
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। रांची में 1 अगस्त से होनेवाले मानसून सत्र में वह हिस्सा लेंगे। इससे पहले 31 जुलाई की शाम वह सत्ताधारी दलों के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में सदन के अंदर विपक्ष के सवालों का जवाब देने की रणनीति बनेगी।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिलः
मुख्यमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम में भी मिल होंगे। इसके अलावा वह 1 अगस्त को धनबाद भी जा सकते हैं, जहां आइआइटी-आइआइएसएम के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगी।
दिल्ली से ले रहे पल-पल की जानकारीः
फिलहाल मुख्यमंत्री दिल्ली में हैं और वहीं से झारखंड की पूरी जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री झारखंड भवन से राज्य की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे राष्ट्रपति के दौरे, झारखंड जनजातीय महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ नियमित रूप से ऑनलाइन बैठकें कर रहे हैं। मुख्य सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर रहे हैं। राज्य से जुड़े आवश्यक विधेयकों की प्रतियां दिल्ली में ही मंगाकर उनकी समीक्षा एवं स्वीकृति भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रतिदिन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर अपने पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हालचाल लेते हैं, जिनका वहां इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें
Doctor’s Day: डॉक्टर्स डे पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया आभार, अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं