Monday, October 20, 2025

Shibu Soren: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म के नौवें दिन सीएम हेमंत ने निभाई रस्में

- Advertisement -

Shibu Soren:

रामगढ़। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को इस दुनिया से विदा लिए पूरे नौ दिन हो गए हैं। परिजनों के लिए ये दिन भावुकता से भरे रहे हैं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित समस्त परिवार नेमरा स्थित पैतृक आवास पर पारंपरिक श्राद्धकर्म की विधियां पूरी कर रहे हैं। हर दिन की तरह बुधवार को भी तस्वीर नेमरा से सामने आई, जिसमें मुख्यमंत्री और उनके परिजन दिशोम गुरु की स्मृति में पारंपरिक रीति-रिवाज निभाते दिखे। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में बच्चों के बीच फल वितरण कर एक स्नेह से भरा क्षण साझा किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।

बच्चों संग बिताये पलः

मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से फल दिए और उनका हालचाल जाना। श्राद्धकर्म के बीच मुख्यमंत्री नेमरा गांव के लोगों के और भी करीब आ गये हैं।

भारी संख्या में पहुंच रहे लोग पहुंच रहे नेमराः

दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग नेमरा पहुंच रहे हैं। इससे क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। बरलंगा चौक के पास पुलिस पदाधिकारी और दर्जनों जवान 24 घंटे मुस्तैदी से तैनात हैं।

सड़कें हो रही चौड़ीः

सड़क पर डिवाइडर लगाए गए हैं, जिससे यातायात व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। लुकैयाटांड़ के पास अस्थायी पुलिस पिकेट बनाया गया है, जहां वीआईपी आगंतुकों को रिसीव कर विशेष सायरन वाहन और पुलिस एस्कॉर्ट के माध्यम से दिवंगत नेता के पैतृक निवास तक ले जाया जा रहा है। इसके अलावा, सुथरपुर पुल, उपरबरगा मोड़ और सुथरपुर मोड़ पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। लगभग दो किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पल-पल की निगरानी कर रहे हैं।

पूरा झारखंड जुड़ा है इस शोक सेः

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की विदाई केवल एक परिवार का शोक नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक भावनात्मक क्षति है। ऐसे में राज्य सरकार और प्रशासन उनके सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें 

Shibu Soren: शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और नेतृत्व की मिसाल, जानें जिंदगी से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories