बोकारो। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार को पीएम मोदी पर हमला बोला।
वह सोमवार को गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में बोकारो के पुस्तकालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर दस वर्ष तक प्रधानमंत्री सत्ता में रहे हैं।
अब देश की जनता उन्हें विदा करने वाली है। कहा कि पेट्रोल-डीजल और महंगाई के नाम पर भाजपा केंद्र की सत्ता में आई।
सत्ता में आते ही यह मुद्दा समाप्त हो गया। मोदी जी ने जनता को 15-15 लाख देने की वादा किए था। अभी तक जनता को 15 पैसा भी नहीं दिए।
जनता को पांच साल में एक बार मौका मिलता है। केंद्र की सत्ता से मोदी जी को हटाने के लिए जनता चूक जाती है तो फिर पांच साल रोना पड़ेगा। मोदी सरकार में देश का विकास नहीं विनाश हुआ है।
केंद्र सरकार ने झारखंड में 11 लाख राशन कार्ड को रद कर दिया था। हेमंत सरकार ने रद राशन कार्ड को ग्रीन कार्ड बनाकर सभी को राशन देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की 80 करोड़ जनता को पांच किलो अनाज देकर गरीब बनाने का काम किया है।
कहा कि आदिवासियों की पहचान के लिए सरना धर्म कोड लागू होना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार की ओर भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने रोक दिया।
सीएम ने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने का है। प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी के लिए काम करे। मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, बेबी देवी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें