Monday, June 23, 2025

झारखंड के कई जिलों में छाये बादल, हो सकती है बारिश

अब तक लू से 17 मरे, चमगादड़ों की मौत से प्रशासन अलर्ट

रांची। झारखंड में मौसम ने मिजाज बदला है। इससे कई जिलों में राहत मिली है। रांची समेत आसपास के जिलों में शुक्रवार की सुबह से बादल छाये हुए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक एक जून तक कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि 1 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना है।

रविवार एवं सोमवार यानी 2 और 3 जून को भी झारखंड के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।

इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है। झारखंड के 24 में से 18 जिलों में लोग लू का प्रकोप झेल रहे हैं।

इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी इसका असर दिखने लगा है।

बता दें कि बीते गुरुवार को राज्य में गर्मी के कारण 17 लोगों की मौत हो गयी। सबसे ज्यादा 7 लोगों की मौत पलामू में हुई। गिरिडीह में दो बिरहोर की, तो सरायकेला में 4 लोगों की गर्मी से मौत हो गयी।

इधर, पलामू, गढ़वा, चतरा और गिरिडीह जिले में सैकड़ों चमगादड़ मर गये हैं। इसकी वजह से भी बीमारी फैलने की आशंका से लोग ग्रस्त हैं।

प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गया है।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img