आज 7 जिलों में हल्की बारिश
रांची। झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अगले पांच दिन तक देखने को मिलेगा। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है।
गुमला जिला में करीब तीन मिमी के आसपास बारिश हुई। इतना ही नहीं आसपास के जिलों में भी छुटपुट बारिश हुई है।
रांची में भी छाये बादलः
राजधानी रांची में भी आकाश में बादल छाए रहे। आगे अभी बादल छाए रहने का अनुमान है। इधर राजधानी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। 29 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट का अनुमान नहीं है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड में हल्की बारिश के बाद बढ़ा तापमान, 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट