City bus:
रांची। राजधानी रांची में जल्द ही सग्जरी सुविधाओं से लैस सिटी बसें दौड़ती नजर आयेंगी। इन ये आधुनिक फ्लैश चार्जिंग बसें होंगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसका डीपीआर बनाने का निर्देश दिया है। यह बस रांची से जमशेदपुर के बीच चलेगी और रांची शहर में भी इसका संचालन होगा।
135 यात्री की क्षमताः
इस बस में 135 यात्रियों की क्षमता होगी। दिव्यांगों के लिए भी इस बस में सीट आरक्षित रहेगी। चाय-कॉफी के काउंटर भी होंगे। इस बस की खासियत यह है कि सिर्फ 15 सेकेंड चार्ज होने के बाद यह 40 किलोमीटर तक चलेगी।
डीजल बसों से कम होगा किरायाः
इसका किराया डीजल बसों की तुलना में 35% कम होगा। बस का सफर विमान जैसे आरामदायक होगा और प्रदूषण भी कम होगा। इसकी जानकारी रक्षा मंत्री संजय सेठ ने दी है। उन्होंने बताया कि नागपुर के बाद रांची देश का दूसरा शहर होगा, जहां यह तकनीक शुरू की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
Nitin Gadkari: नितिन गडकरी के कार्यक्रम में बदलाव: खराब मौसम ने बदला रांची आगमन का शेड्यूल