Sunday, October 19, 2025

छेत्री मंगलवार को खेलेंगे 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच, एआईएफएफ करेगा सम्मानित

- Advertisement -

नयी दिल्ली, एजेंसियां : पाकिस्तान के खिलाफ सीनियर पदार्पण करने के करीब दो दशक बाद भारत के करिश्माई फुटबॉलर सुनील छेत्री एक और उपलब्धि हासिल करने को तैयार हैं। वह मंगलवार को गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगे।

छेत्री इस उपलब्धि से 150 या इससे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले फुटबॉलरों की सूची में दुनिया के 40वें खिलाड़ी बन जायेंगे जिसमें पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (205) शीर्ष पर काबिज हैं।

छेत्री ने पहली बार राष्ट्रीय टीम की सीनियर जर्सी 12 जून 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ एक मैत्री मैच के दौरान पहनी थी। इस 1-1 से ड्रा मुकाबले में उन्होंने भारत के लिये गोल दागा था। तब से छेत्री राष्ट्रीय टीम के लिए 149 मैच खेलकर रिकॉर्ड 93 गोल दाग चुके हैं।

छेत्री के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी है। यह 39 वर्षीय खिलाड़ी भारत के लिए अपने पहले, 25वें, 50वें, 75वें, 100वें और 125वें मैच में कम से कम एक गोल कर चुका है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘2005 से शुरू हुई उनकी यह यात्रा शानदार रही है जिसे देखने का सौभाग्य हम सभी को मिल रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘छेत्री 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना एक असाधारण उपलब्धि है जो भारतीय फुटबॉल झंडे को ऊंचा रखने में काफी मददगार रहेगी। ’’

चौबे ने कहा, ‘‘उन्होंने लाखों लोगों को इस खूबसूरत खेल को खेलने के लिए प्रेरित किया है। मैं छेत्री को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में इस ऊंचाई तक पहुंचने के लिए बधाई देता हूं। ’’

एआईएफएफ ने साथ ही यह भी घोषणा की कि वे गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे चरण के मुकाबले के मौके पर इस भारतीय स्टार को सम्मानित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘वह एक शानदार फुटबॉलर, एक शानदार कप्तान और एक स्टार स्ट्राइकर हैं। ’’

एआईएफएफ के कार्यवाहक महासचिव एम सत्यनारायण ने कहा, ‘‘एआईएफएफ को छेत्री के 150वें अंतरराष्ट्रीय मैच पर उन्हें सम्मानित करने पर गर्व है। हमें पूरी उम्मीद है कि छेत्री भविष्य में भी इसी तरह भारतीय फुटबॉल की सेवा करते रहेंगे। ’’

इसे भी पढ़ें

देश में आपातकाल जैसे हालात, लोकतंत्र खतरे में : कांग्रेस

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories