Tuesday, June 24, 2025

छत्तीसगढ़ के सीएम पहुंचे बाबा के दरबार, किया झारखंड की सभी 14 सीटें जीतने का दावा

देवघर, एजेंसियां। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज झारखंड पहुंचे। यहां देवघर में उन्होंने बाबाधाम मंदिर में पूजा अर्चना की।

फिर बाबा के दरबार में ही झारखंड की सभी 14 सीटें जीतने का दावा भी किया। उन्होने कहा कि देश नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहता है।

जनता का यह मन दस साल के शासनकाल में हुए विकास को देखकर बना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 400 पार का संकल्प पूरा होगा।

विकसित भारत के लिए झारखंड को भी विकसित करना होगा। लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीट भाजपा की होगी और गोड्डा में निशिकांत दुबे चौथी बार सांसद बनेंगे। विकास कार्य के आधार पर नौ लाख से अधिक वोट आएगा।

बता दें कि झारखंड में संताल से लोकसभा चुनाव का आगाज भाजपा ने कर दिया है। तीनों सीट पर उम्मीदवार की घोषणा के बाद देवघर में गोड्डा लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को उनकी अहमियत समझाया। बताया कि कार्यकर्ताओं के बदौलत यह विश्व की बड़ी पार्टी है।

लोकसभा प्रभारी गणेश मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प सिद्धि मे बदलेगा और सांसद निशिकांत दुबे का लक्ष्य नौ लाख वोट चुनाव में लाने का है। यह भी पूरा होगा।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प अबकी बार चार सौ के पार को पूरा करने में सभी जुट जाएं।

बैठक में लोकसभा प्रभारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें 

चांद दिखा, कल से माह ए रमजान शुरू

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img