Tuesday, October 21, 2025

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के शिखर पर आदिकाल से स्थित है चंद्रकांत मणि

- Advertisement -

सुनील झा

देवघर : भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में झारखंड के देवघर का बैद्यनाथ धाम अत्यंत महत्वपूर्ण है। द्वादश ज्योतिर्लिगों में से एक बैद्यनाथ मंदिर स्थापत्य-कला की दृष्टि से देश के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। यहां सावन में गंगाजल अर्पण का विशेष महत्व है। धर्माचार्यों के मुताबिक शिव पुराण और बैद्यनाथ महात्म्य में वर्णित तथ्यों में कहा गया है कि बैद्यनाथ ज्योतिर्लिग को गंगाजल और विल्वपत्र (बेल के पत्ते) अर्पण करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं। उन्हें अभीष्ट की प्राप्ति होती है। बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग और गंगाजल का अन्योन्याश्रय संबंध है।

कांवरिया सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरने के बाद करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं और मनोकामना शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। धर्म के जानकार जय कुमार पाठक कहते हैं कि प्राचीन धार्मिक किताबों में कहीं भी कांवर के संबंध में विशेष उल्लेख तो नहीं मिलता, लेकिन पुराणों में कांवर की आंशिक चर्चा है। पितृभक्त श्रवण कुमार की कथा में कांवर का उल्लेख किया गया है। पाठक हालांकि यह भी मानते हैं कि धार्मिक ग्रंथों में इसकी चर्चा भले ही न हो, लेकिन ऐतिहासिक पुस्तकों या प्राचीन चित्रों में कांवर की चर्चा और उसके चित्र अवश्य मिलते हैं। बैद्यनाथ धाम का मंदिर ठोस पत्थरों से निर्मित है।

मंदिर के मध्य प्रांगण में बना शिव का भव्य और विशाल मंदिर मनमोहक है

मंदिर के मध्य प्रांगण में बना शिव का भव्य और विशाल मंदिर मनमोहक है। यह मंदिर कब बना और किसने बनवाया, यह गंभीर शोध का विषय है। मंदिर के मध्य प्रांगण में शिव के 72 फीट ऊंचे मंदिर के अलावा उसी प्रांगण में अन्य 22 मंदिर हैं। मंदिर प्रांगण में एक घंटा, एक चंद्रकूप और एक विशाल सिंह दरवाजा बना हुआ है। इस मंदिर की विशेषता है कि यहां शिवलिंग पर मंदिर के ऊपर लगे चंद्रकांत मणि से बराबर बूंद-बूंद जल टपकता रहता है।

मान्यता के अनुसार, चंद्रकांत मणि रावण ने यहां धन-देवता कुबेर से हासिल कर लगवाया था। पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर, वैदिक उदयनारायण पंडित और पेडा व्यवसायी बिनोद कुमार बताते हैं कि चंद्रकांत मणि अष्टदल कमल की आकृति के बीच में लगा हुआ है। पुजारियों के मुताबिक, इस मंदिर में रात को होने वाली श्रृंगार पूजा में शिवलिंग पर जो चंदन का लेप किया जाता है, उसके ऊपर रातभर चंद्रकांत मणि से बूंदें टपकती रहती हैं। यही कारण है कि सुबह इस चंदन को लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगती है। लोगों का कहना है कि यह घाम चंदन अमृत के समान होता है। इससे सभी रोग और दुख दूर हो जाते हैं।

चंद्रकांत मणि मिलने के बाद रोक दिया गया था काम

इस बात का पता साल 1962 में उस समय चला जब सरकार की ओर से इस मंदिर में एक और दरवाजा बनाने के लिए खुदाई की जा रही थी। चंद्रकांत मणि मिलने के बाद दरवाजा बनाने का काम रोक दिया गया था। पंडितों ने बताया कि एक और चंद्रकांत मणि देवी लक्ष्मी के मंदिर में है। कुछ लोग मानते हैं कि बैद्यनाथ मंदिर का निर्माण स्वयं भगवान विश्वकर्मा ने करवाया था। उदयनारायण पंडित ने बताया कि पुराणों में उल्लेख है कि रावण जब शिवलिंग को धरती पर रखकर चला गया, उसके बाद भगवान विष्णु स्वयं इस शिवलिंग के दर्शन के लिए पधारे थे।

तब विष्णु ने शिव की षोडषोपचार पूजा की थी। शिव ने विष्णु से यहां एक मंदिर निर्माण कराने की बात कही थी। इसके बाद विष्णु के आदेश पर भगवान विश्वकर्मा ने इस मंदिर का निर्माण किया था। मंदिर निर्माण को लेकर इतिहासकारों और पुरातत्ववेत्ताओं के मत अलग-अलग हैं। कुछ इतिहासकार इसे पालकालीन मानते हैं तो कई इसे गुप्तकालीन बताते हैं। पुरातत्ववेत्ता और संस्कृत साहित्य के विद्वान डॉ मोहनानंद मिश्र के अनुसार, रावणेश्वर मंदिर का निर्माण इंडो-आर्य कला का खूबसूरत उदाहरण है। इस मंदिर पर अब तक किसी प्राकृतिक आपदा का प्रभाव नहीं पड़ा है।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...

Aishwarya Rai की वो फिल्म, जो उन्हें किसी और के रिजेक्ट करने के बाद मिली, आज भी सुपरहिट फिल्मों...

Aishwarya Rai: मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में कई बड़ी और यादगार फिल्मों में काम किया है। अपने अभिनय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories