Friday, October 24, 2025

चंपाई के बीजेपी में जाने से 14 सीटों पर असर, झारखंड में 2019 से कितने अलग 2024 चुनाव [Champai’s joining BJP affects 14 seats, how different will 2024 elections be from 2019 in Jharkhand?]

- Advertisement -

क्या सीट शेयरिंग में उलझेगा गठबंधन

रांची। झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो फेज में चुनाव होंगे। नतीजे 23 नवंबर 2024 को आएंगे। चुनाव से ठीक पहले हेमंत सोरेन के भरोसेमंद चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

2019 यानी झारखंड के पिछले विधानसभा चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। 30 सीटों के साथ जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और गठबंधन के साथ सरकार बनाई। 4 साल सब कुछ ठीक रहा, लेकिन आखिरी साल काफी उठा-पटक मची।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और चंपाई बने झारखंड के CM

31 जनवरी 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करीब 7 घंटे पूछताछ की।

इसके बाद सोरेन को राजभवन ले जाया गया, जहां उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में जेएमएम के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया।

सत्ताधारी दल ने कुल 47 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा। राज्य में सरकार बनाने के लिए 81 सदस्यों की विधानसभा में 41 विधायकों का समर्थन चाहिए। 2 फरवरी 2024 को चंपाई सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली।

जेल से छूटकर 145 घंटे में फिर सीएम बने हेमंत सोरेनः

हेमंत सोरेन जमानत मिलने के बाद 28 जून को रांची की बिरसा मुंडा जेल से बाहर आ गए। हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन भी उन्हें लेने के लिए जेल पहुंची थीं। जेल से निकलने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे झूठे आरोपों में 5 महीने जेल के अंदर रखा गया।

झारखंड के लोगों के लिए 5 महीने बहुत कठिन थे।जेल से छूटने के 145 घंटे बाद ही उन्होंने दोबारा झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

झारखंड में महज 4 महीने बाद चुनाव होने थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंपाई सोरेन इस्तीफा नहीं देना चाहते थे।

चंपाई बीजेपी में शामिल हुए, 14 सीटों पर असरः

झारखंड के सीएम पद से हटाए जाने के बाद चंपाई सोरेन ने बीजेपी का दामन थाम लिया। चंपाई संथाल जनजाति से आते हैं। इस समुदाय के साथ अन्य आदिवासी जातियों पर भी उनकी तगड़ी पकड़ है। वो आदिवासी बहुल कोल्हान के बड़े नेता है। उन्हें ‘कोल्हान टाइगर’ भी कहा जाता है।

इस इलाके में कुल 14 विधानसभा सीटें हैं। 2019 के चुनाव में जेएमएम ने यहां 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। दो सीट कांग्रेस और एक निर्दलीय को मिली थी। अब मुकाबला रोचक होगा, क्योंकि चंपाई सोरेन बीजेपी के साथ हैं।

राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि कोल्हन में चंपाई सोरेन जेएमएम के बूते पहले राजनीति करते थे। कुछ महीने पहले ही उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है। भले ही चंपाई बीजेपी की मानसिकता को अपना चुके हैं, लेकिन वोटर ऐसा नहीं होता है। वो अचानक फैसला नहीं बदलता। उसे बदलने में समय लगता है।

शिबू सोरेन आदिवासियों के बड़े नेता हैं। ऐसे में वे अगर एक अपील कर देंगे तो बीजेपी का दांव उल्टा भी पड़ सकता है। लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को आदिवासी वोट नहीं मिला है। इस कारण झारखंड विधानसभा चुनाव में भी संशय बरकरार रहेगा कि आदिवासी बीजेपी की तरफ झुकता है या नहीं।

JMM के लिए 49 सीटें चाहते हैं हेमंत सोरेनः

हरियाणा में चुनाव हारने का इंडिया गठबंधन पर असर पड़ा है। सबसे ज्यादा दबाव में कांग्रेस है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हेमंत सोरेन ने साफ कर दिया है कि वो 49 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। बची 32 सीटों पर कांग्रेस, आरजेडी व अन्य सहयोगी पार्टियों को कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा।

पिछले चुनाव में कांग्रेस अकेले 31 सीटों पर लड़ी थी। उसे 16 सीटों पर जीत मिली थी। आरजेडी 7 सीटों पर लड़ी थी, लेकिन उसे 1 ही सीट पर जीत मिली थी। अगर सीट बंटवारे पर समझौता नहीं हुआ तो हो सकता है जेएमएम अकेले भी चुनाव लड़ ले।

राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि हरियाणा की हार के बाद कांग्रेस को इतनी सीटें नहीं मिलेंगी। अगर इंडिया गठबंधन में जेएमएम को बनाए रखना है तो कांग्रेस को हेमंत सोरेन की बात माननी पड़ेगी। अगर कांग्रेस नहीं मानती है तो उसे ही नुकसान उठाना पड़ेगा, जैसे उसे हरियाणा में उठाना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 11 सीटें चाहिए जदयू को, 2 से संतुष्ट नहीं [JDU wants 11 seats in Jharkhand, not satisfied with 2]

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories