Monday, October 20, 2025

चंपाई गये दिल्ली, JMM के 3 विधायक भी साथ, BJP नेताओं से मिलेंगे [Champai went to Delhi, 3 JMM MLAs also accompanied him, will meet BJP leaders]

- Advertisement -

रांची। बड़ी खबर है। झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन 3 विधायकों के साथ पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि दोपहर में उनकी बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात होने वाली है।

शनिवार से ही चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। अब कयास लगाये जा रहे हैं कि वह कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

झामुमो के 6 विधायकों ट्रैसलेस !

चंपाई के अलावा JMM से निष्कासित लोबिन हेंब्रम और बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती के भी बीजेपी में जाने की खबर है।

सूचना तो यह भी आ रही है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह विधायक भी किसी के संपर्क में नहीं हैं।

अब तक इन विधायकों के नाम स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों में ये खबर तेजी से फैल रही है।

JMM के बड़े नेताओं को तोड़कर BJP ये मैसेज देना चाह रही है कि JMM में आदिवासी नेताओं की इज्जत नहीं है। हेमंत सोरेन केवल अपने परिवार को ही बढ़ाते हैं।

कोलकाता होकर दिल्ली गये झामुमो विधायक

हालांकि एक दिन पूर्व ही चंपाई सोरेन ने BJP में शामिल होने की अफवाहों पर कहा, था कि “क्या अफवाहें हैं, यह हमें नहीं पता। हमें नहीं पता है तो हम सच, झूठ का क्या आकलन करेंगे। हमें कुछ नहीं पता है, हम जहां हैं वहीं हैं।”

इस बीच खबर आ रही है कि एयर इंडिया के फ्लाइट से वह दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वह बीते शनिवार की शाम को ही कोलकाता पहुंच गये थे।

वहां उनकी मुलाकात बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से भी हुई थी। इसके बाद आज सुबह वह दिल्ली के लिए निकल गये।

मिल रही जानकारी के मुताबिक विधायक समीर मोहंती, झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम और चमरा लिंडा उनके साथ हैं।

बता दें कि कल दोपहर ही लोबिन हेंब्रम चंपाई सोरेन से मिलने जमशेदपुर पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि वहीं दोनों साथ कोलकाता के लिए निकल गये।

कोल्हान की 14 सीटों पर है टाइगर का असर

बता दें कि चंपाई सोरेन को कोल्हान का टाइगर कहा जाता है। कोल्हान की 14 सीटों पर उनका काफी असर है। उनकी गिनती JMM के सीनियर लीडर में होती है।

झारखंड के कोल्हान इलाके में उन्हें कोल्हान टाइगर के नाम से जाना जाता है। पार्टी में इनके कद का यहां कोई दूसरा नेता नहीं है।

इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि जब जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन जेल गए तो सोरेन परिवार ने उन्हें ही अपना उत्तराधिकारी चुना।

क्यों नाराज हैं चंपाई

अब बात कि पार्टी क्यों छोड़ना चाहते है चंपाई सोरेन। हेमंत के जेल से बाहर निकलते ही, चंपाई सोरेन को सीएम के पद से बेदखल कर दिया गया।

जबकि चंपाई इस टर्म तक सीएम बने रहना चाहते थे। हेमंत यह साबित करने में जुट गए कि चंपाई बेहतर ढंग से शासन नहीं चला सके।

इससे चंपाई सोरेन का पार्टी के प्रति मोह भंग होता चला गया। पार्टी छोड़ने का एक और बड़ा कारण अपने बेटे को सेट करना बताया जा रहा है।

वे अपने बेटे बाबूलाल के लिए विधानसभा सीट चाहते हैं। सूत्रों की माने तो BJP उनके बेटे के लिए घाटशिला और पोटका सीट ऑफर कर सकती है। JMM में रहते हुए उनके लिए ये कर पाना संभव नहीं था।

इसे भी पढ़ें

चंपाई, लोबिन समेत JMM के कई नेता थाम सकते हैं BJP का दामन !

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories