Tuesday, September 30, 2025

चंपाई सोरेन की बड़ी घोषणा, खुद का संगठन बनाएंगे या हाथ मिलाएंगे [Champai Soren’s big announcement, will he form his own organization or join hands]

- Advertisement -

राजनीति नहीं छोड़ेंगे

जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने आज बता दिया कि उनका अगला रुख क्या होगा। उन्होंने अपने गांव जिलिंगगोड़ा में लोगों को संबोधित किया।

इस दौरान कहा कि वह नई पार्टी का गठन कर सकते हैं या फिर वैसे साथी के साथ हाथ मिलाएंगे जो यहां के आदिवासी, मूलवासी, दलित, गरीब, गुरबा की चिंता करेगा।

उन्होंने कहा कि पहले हम सोचे थे कि हम राजनीति से सन्यास ले लेंगे। लेकिन जब हम कोलकाता से लौट रहे थे तब हजारों कार्यकर्ता मुझे मिले।

उन्होंने मुझसे बात की तब हमने मन बनाया कि हम सन्यास नहीं लेगें। हम पार्टी गठन करेंगे। या ऐसा कोई दोस्त मिलेगा, जिससे हमारा विचार मिलेगा।

जो यहां के आदिवासी के अस्तित्व, मूलवासी के अस्तित्व, दलित का अस्तित्व के बारे में सोचेगा हम वैसा साथी के साथ चलने के लिए तैयार हैं।

हमारा नया अध्याय शुरू होगा

चंपाई ने कहा कि हमारा नया अध्याय शुरू होगा और हमने कह दिया है कि हमारा क्या दर्द है। मेरी सोच है झारखंड को आदर्श बनाने का।

यहां का आदिवासी, यहां का दलित को सम्मान देने के लिए आगे बढ़ेंगे करेंगे। जब हम साधारण थे तब भी मजदूर आंदोलन और झारखंड आंदोलन के लिए लड़ते थे।

पूरी दुनिया जानती है कि हमारा नया अध्याय किस तरह से शुरू होने जा रहा है। 3 जुलाई को ही हमने घोषणा कर दिया था कि मेरा नया अध्याय शुरू होगा। नया अध्याय में हमने कह दिया है कि मेरा क्या दर्द है।

आपके साथ का भरोसा है

आज हम आपके बीच है। आज से हमारा नया अध्याय का चैप्टर बनते जाएगा। मुझे विश्वास है आगे भी आप मेरे कदम से कदम मिलाएंगे।

झारखंड को बने 24 साल हुआ है। 24 साल होने के बाद मेरा नया अध्याय शुरू होगा। इसलिए एक एक चीज को हम बारीकी से जानते हैं।

आपके भावना आपके विचार को हम अपनाएंगे और आगे बढ़ेंगे। निश्चित रूप से झारखंड में एक अलग उत्साह लाएंगे।

जो वर्षों से यहां का अस्मिता यहां का अधिकार से वंचित है। उसको हम हक दिलाएंगे और अच्छा आदर्श राज्य बनाएंगे। हमको विश्वास है कि हमारे नया अध्याय में आप लोग मेरा साथ देंगे।

इसे भी पढ़ें

चंपाई सोरेन वापसी की राह पर!

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mahakali: अक्षय खन्ना का दमदार फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगे असुरों के गुरु का किरदार

Mahakali: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रशांत वर्मा की आगामी पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ से अभिनेता अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म में अक्षय...

Navratri special: घर पर बनाएं नवरात्रि स्पेशल स्वादिष्ट आटे का हलवा

Navratri special: रांची। नवरात्रि व्रत के दौरान भक्तजन विशेष पकवानों का आनंद लेते हैं। इस अवसर पर घर पर आसानी से बन सकने...

Mumbai-Delhi Indigo flight: मुंबई-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Mumbai-Delhi Indigo flight: नई दिल्ली, एजेंसियां। मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 762 को बम की धमकी मिलने से दिल्ली...

WhatsApp: WhatsApp को कड़ी टक्कर दे रहा भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, बना नंबर वन

WhatsApp: मुंबई, एजेंसियां। Arattai App: भारत की टेक कंपनी जोहो कॉर्पोरेशन की मैसेजिंग ऐप Arattai इन दिनों धूम मचा रही है। कुछ दिन पहले...

UPSC Recruitment 2025: 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर, जल्दी करें आवेदन

UPSC Recruitment 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम विंडो खोल रखी है, जो...

Vijay Kumar Malhotra RIP: BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Vijay Kumar Malhotra RIP: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94...

Bihar releases final SIR list: बिहार में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, पहले ड्राफ्ट में 65 लाख लोगों के...

Bihar releases final SIR list: पटना, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी...

Bhutan Two new Rail: भारत और भूटान के बीच चलेगी ट्रेन, दो नई रेल संपर्क परियोजनाओं को हरी झंडी

Bhutan Two new Rail: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और भूटान के बीच ट्रेन चलेगी। केंद्र सरकार ने 4,033 करोड़ रुपये की लागत से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories