रांची। झारखंड चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद से ही सियासी संकट में घिर गया है। मंत्रिमंडल में नए चेहरों की मांग को लेकर कांग्रेस के 12 विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है।
इससे उबरने के लिए चंपई सोरेन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ दिल्ली पहुंचे हुए हैं। रविवार को उन्होंने कांद्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इसके अलावा झामुमो महासचिव विनोद पांडेय भी मुलाकात के दौरान उपस्थित थे।
चंपई सोरेन और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच झारखंड में छाये सियासी संकट को लेकर बातचीत हुई है। खरगे में चंपई सोरेन को भरोसा दिलाया है कि वह नाराज विधायकों से बातचीत कर उन्हें समझायेंगे।
इसके अलावा दोनों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर बातचीत हुई है। साथ ही झारखंड में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी का मामला आलाकमान तक पहुंच चुका है। संभव है नाराज विधायक आज शाम तक आलाकमान से मिल सकते हैं।
इधर, सभी विधायकों को मनाने की पूरी कोशिशें जारी है। हालांकि, अब तक कोई भी हल नहीं निकल पाया है। सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता मनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें