चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र में डबल मर्डर हुआ है।
गुदड़ी थानाक्षेत्र के सुदूरवर्ती बुरुगुलीकेरा गांव में बुधवार देर शाम एक युवक राजेश बुढ़ ने एक वृद्ध महिला की लकड़ी के पीढ़ा से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
इस दौरान महिला की आवाज सुनकर उसका बेटा दुनु बुढ़ मौके पर पहुंचा तो हत्यारे युवक राजेश ने उसको भी पकड़कर हमला करने का प्रयास किया।
अपने बचाव में मृतका महिला के बेटे ने लकड़ी के पीढ़ा से राजेश को मारा तो वह जमीन पर गिर गया और बाद में उसकी मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह गुदड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए दोनों शवों को बरामद किया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक युवक राजेश बुढ़ अपराधी प्रवृति का था और जेल भी जा चुका है।
इसे भी पढ़ें