तेहरान, एजेंसियां। भारत ने ईरान के साथ चाबहार पोर्ट समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस डील के बाद 10 सालों के लिए चाबहार पोर्ट का मैनेजमेंट भारत को सौंप दिया गया।
इससे साउथ एशिया से सेंट्रल एशिया के बीच ईरान के रास्ते एक नया ट्रेड रूट खुल गया है।पहली बार भारत ने विदेश में किसी बंदरगाह का मैनेजमेंट टेकओवर किया।
चाबहार पोर्ट के जरिए भारतीय सामान को अफगानिस्तान और मध्य एशिया के बाजारों तक पहुंचने के लिए नया रास्ता मिल गया है।
इस पोर्ट के जरिए भारत अफगानिस्तान, सेंट्रल एशिया और यूरोप से जुड़ जाएगा।
इसे भी पढ़ें