रांची, एजेंसियां। झारखंड के पलामू दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में घोषणा की कि पलामू की प्रसिद्ध अरहर दाल को केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदेगी।
साथ ही, किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की योजना भी तैयार की जा रही है। चौहान ने कहा कि पलामू की नदियों का पानी अब बेकार नहीं बहेगा, बल्कि इसका इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने पलामू की उर्वर भूमि की सराहना करते हुए कहा कि यहां कृषि उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।
इसके साथ ही, चौहान ने कृषि संस्थानों के जटिल नामकरण पर नाराजगी जताते हुए उच्चाधिकारियों को निर्देश दिया कि संस्थानों के नाम ऐसे हों, जिससे आम जनता को उनके उद्देश्य का स्पष्ट रूप से पता चल सके।
इसे भी पढ़ें
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे झारखंड, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा