Sunday, October 19, 2025

Cbse Board: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले 19 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को नोटिस [Notice to 19 CM Schools of Excellence for not performing well in CBSE board exams]

- Advertisement -

Cbse Board:

रांची। राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्थापित किए गए सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में से कई का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने अलग-अलग जिलों में संचालित कुल 19 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के प्राचार्यों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि आदर्श विद्यालय की परिकल्पना के तहत इन स्कूलों की स्थापना की गई है। इसके जरिए सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित है।

पत्र में कहा गया है कि विभागीय निर्देशन का अनुपालन नहीं करने के कारण संबंधित स्कूलों का परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहा है। यह कार्य में लापरवाही और शिथिलता का परिचायक है। लिहाजा एक सप्ताह के भीतर संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य को अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। इसमें यह बताना है कि आखिर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई क्यों न प्रारंभ की जाए।

Cbse Board: 60 प्रतिशत से कम रिजल्ट वालों पर कार्रवाई

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने जिन 19 स्कूलों को नोटिस भेजा है उनके रिजल्ट 60 प्रतिशत से कम आए हैं। सबसे खराब रिजल्ट खूंटी के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स का है। यहां का रिजल्ट 19 64 प्रतिशत है।
1- सरायकेला खरसावां- एनआर जिला सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, सरायकेला- 57.69%
2- गिरिडीह- जिला सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, पचंबा, गिरिडीह- 57.52%
3- खूंटी- जिला सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, खूंटी- 56.35%
4- कोडरमा- सी.डी. कन्या मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, झुमरी तेलैया, कोडरमा- 55.00%
5- गिरिडीह- केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह- 54.93%
6- दुमका-जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका- 54.78%
7- जामताड़ा- जेबीसी जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, जामताड़ा- 51.49%
8- चतरा-सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, सिमरिया, चतरा- 51.28%
9- खूंटी- केजीबीवी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, कर्रा, खूंटी- 47 23 48.94%
10- जामताड़ा- सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, जामताड़ा- 45.03%
11- गढ़वा- आर.के. सीएम उत्कृष्ट कन्या विद्यालय, गढ़वा- 44.44%
12- सरायकेला खरसावां- केवीपीएसडीएस सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, सरायकेला- 43.75%

Cbse Board:

13- साहिबगंज- केजीबीवी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, साहिबगंज- 43.10%
14-दुमका- केजीबीवी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, दुमका- 41.43%
15- गोड्डा- केजीबीवी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, सुंदरपहाड़ी, गोड्डा- 34.15%
16- साहिबगंज- सीएम उत्कृष्ट कन्या विद्यालय, साहिबगंज- 33.33%
17- पश्चिमी सिंहभूम- सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, तांतनगर, पश्चिमी सिंहभूम- 25.81%
18- गढ़वा- केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गढ़वा- 25.68%
19- खूंटी-सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, खूंटी-19.64

इसे भी पढ़ें

CBSE: सीबीएसई के इस निर्देश से छात्रों की बढ़ेगी मुश्किल, 11वीं में स्टैंडर्ड मैथ में एडमिशन के लिए करना होगा ये काम

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories