Tuesday, June 24, 2025

उलगुलान रैली को लेकर होर्डिंग और पोस्टरों से पटी राजधानी

रांची। रांची में 21 अप्रैल यानी कल होनेवाली उलगुलान न्याय महारैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर पूरी राजधानी होर्डिंग और पोस्टरों से पट गई है।

रैली का आयोजन धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में होगा। इसे लेकर रांची समेत पूरे झारखंड में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसे लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

रैली स्थल पर मंच बन चुका है। यहां चारो ओर बैरिकेडिंग की गई है। गर्मी को देखते हुए विशाल पंडाल बनाये गये हैं। राजधानी रांची में बड़े-बड़े पोस्टर और हॉर्डिंग्स लगाये गए हैं। सभी पोस्टर अलग-अलग हैं।

एक पोस्टर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की बड़ी तस्वीर लगाई गई है। वहीं दूसरे पोस्टर में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का फोटो सबसे ऊपर लगाये गये है। कुछ पोस्टर में शिबू सोरेन, सीएम चंपाई सोरेन की फोटो है।

इसके बाद गठबंधन दल के नेता शिबू सोरेन, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, लालू यादव, फारुख अबदुल्लाह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय सिंह, सीताराम येचुरी, दीपांकर भट्‌टाचार्य की भी तस्वीर लगाई गई है।

इसे भी पढ़ें

हेल्थः खाली पेट लहसुन खाने के फायदें

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Rain in Ranchi:घंटे भर की बारिश में डूबी आधी रांची [Half of Ranchi submerged in one hour of rain]

Rain in Ranchi: रांची। रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img