Stock markets:
मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 31.46 अंक (0.04%) गिरकर 85,106.81 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 46.20 अंक (0.18%) फिसलकर 25,986.00 पर आ गया, जो 26,000 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे रहा।
बाजार लाल निशान में बंद
दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बाजार लाल निशान में बंद हुआ। निवेशकों की सतर्क रणनीति और वैश्विक संकेतों में कमजोरी का असर दोनों सूचकांकों पर देखने को मिला।







