JharkhandJharkhand CrimeJSSC-CGL paper leak case: JSSC-CGL पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, रिजल्ट जारी करने का निर्देश

JSSC-CGL paper leak case: JSSC-CGL पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, रिजल्ट जारी करने का निर्देश

JSSC-CGL paper leak case:

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को बहुचर्चित JSSC–CGL कथित पेपर लीक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए CBI जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने साफ कहा कि परीक्षा परिणाम पर लगी रोक अब हटाई जाती है और भर्ती प्रक्रिया को बाधारहित आगे बढ़ने दिया जाएगा। कोर्ट के इस फैसले से राज्य में होने वाली हजारों नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है, जिससे अभ्यर्थियों में राहत की लहर है।

CBI जांच क्यों मांगी गई थी?

याचिका में आरोप लगाया गया था कि 21–22 सितंबर 2024 को आयोजित JSSC–CGL परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए थे। इसी के आधार पर याचिकाकर्ता ने मामले की जांच CBI जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की थी। इस पर राज्य सरकार, JSSC, याचिकाकर्ता और सफल अभ्यर्थियों की ओर से लंबी बहस हुई थी, जिसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

कोर्ट ने क्या कहा?

फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा :-

  • CBI जांच की कोई आवश्यकता नहीं, याचिका खारिज
  • JSSC तुरंत परीक्षा परिणाम जारी करे
  • भर्ती प्रक्रिया बिना बाधा आगे बढ़े
  • 10 अभ्यर्थियों के परिणाम पर रोक जारी रहेगी

ये वही उम्मीदवार हैं जिनके संबंध में यह तथ्य सामने आया था कि वे कथित तौर पर नेपाल में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। कोर्ट ने माना कि इन उम्मीदवारों की स्थिति संदिग्ध होने के कारण उनकी जांच पूरी होने तक रिजल्ट रोकना उचित है।

अभ्यर्थियों में राहत का माहौल:

हाईकोर्ट के आदेश के बाद झारखंड में JSSC–CGL भर्ती परीक्षा के माध्यम से होने वाली हजारों नियुक्तियाँ अब जल्द शुरू हो सकेंगी। लंबे समय से परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है। वहीं, CGL परीक्षा को लेकर चल रही कानूनी अनिश्चितता और विवाद भी अब काफी हद तक समाप्त हो गए हैं।यह फैसला राज्य की सबसे महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रियाओं में से एक को फिर से पटरी पर लाने वाला माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Firing in Dumka: दुमका में रंगदारी नहीं देने पर होटल में हुई फायरिंग, 5 गिरफ्तार

Firing in Dumka: दुमका। दुमका शहर के समीप कुसुमडीह स्थित राधिका होटल में रंगदारी नहीं देने के विरोध में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने...

Arjun Munda: अर्जुन मुंडा बोले फिलहाल BJP–JMM गठबंधन की कोई संभावना नहीं, लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव

Arjun Munda: गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा–झामुमो गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ कहा है कि फिलहाल ऐसी किसी भी...

महाराष्ट्र सरकार के एक साल पूरे: फडणवीस बोले- कुसुम योजना से बनाया विश्व रिकॉर्ड

One year for Maharashtra Goverment: मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर...

Important events: 6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1723 - सम्राट कैरेल ने छठी व्यावहारिक संविधान घोषित किया।1724 - लंदन में कॉली सिब्बेर का नाटक "सीज़र इन मिस्र" का प्रीमियर शुरू...

Today horoscope: आज का राशिफल 06 दिसम्बर 2025 शनिवार

Today horoscope:  मेष राशि - भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 06 दिसम्बर 2025, शनिवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 06 दिसम्बर 2025दिन - शनिवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - हेमंत ॠतुमास - पौषपक्ष - कृष्णतिथि - द्वितीया रात्रि...

CBSE Recruitment 2025: नॉन-टीचिंग पदों पर 124 वैकेंसी, इंटरव्यू के बिना मिलेगी नौकरी

CBSE Recruitment 2025 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नॉन-टीचिंग पदों पर बड़ा भर्ती अभियान शुरू किया है। 2 दिसंबर 2025 को...

Health Department: डोरंडा में 131 करोड़ से बनेगा स्वास्थ्य विभाग का नया अत्याधुनिक भवन

Health Department: रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फैसला किया है...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles