Stock market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स में 400 अंक ऊपर, निफ्टी 25,800 के पार

1 Min Read

Stock market:

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 418 अंक उछलकर 84,289 पर और निफ्टी 127 अंक चढ़कर 25,822 पर पहुंच गया। आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों ने बाजार को मजबूती दी। निफ्टी पर मैक्स हेल्थकेयर, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा शीर्ष गेनर्स रहे। वहीं BEL, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, मारुति सुजुकी और सन फार्मा के शेयरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। दिनभर बाजार में 1256 शेयर बढ़े, जबकि 669 गिरे।

आज निवेशकों की निगाहें टाटा स्टील, आईआरसीटीसी, कोचीन शिपयार्ड और अशोक लीलैंड के तिमाही नतीजों पर रहेंगी। कॉरपोरेट मोर्चे पर, टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन डिवीजन की नई लिस्टिंग आज हुई, जबकि RVNL का मुनाफा 19.7% घटकर ₹230 करोड़ और टाटा पावर का नेट प्रॉफिट ₹919 करोड़ पर रहा। दूसरी ओर, BSE ने 61% बढ़त के साथ ₹558 करोड़ का तिमाही मुनाफा दर्ज किया।

Share This Article
Exit mobile version