Stock market: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 25,525 के नीचे

1 Min Read
Stock market: मुंबई, एजेंसियां। वैश्विक सकारात्मक संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की।

Stock market:

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 11 नवंबर को तेज शुरुआत के बाद गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले थे, लेकिन जल्द ही लाल निशान में फिसल गए। सुबह 9:22 बजे तक सेंसेक्स 129 अंक गिरकर 83,405 पर और निफ्टी 44 अंक फिसलकर 25,529 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 83,671.52 और निफ्टी 25,617 पर खुले थे।

बीएसई के टॉप गेनर में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और अडानी पोर्ट शामिल हैं, जबकि बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड और टाटा स्टील टॉप लूजर रहे। सोमवार को बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई थी, जहां सेंसेक्स 319 अंक चढ़ा था। हालांकि, आज मुनाफावसूली और विदेशी बाजारों के कमजोर संकेतों से निवेशकों में सतर्कता देखी जा रही है। वर्तमान में बाजार हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

Share This Article
Exit mobile version