Stock market:
मुंबई, एजेंसियां। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 316.39 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 85,325.51 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 भी 87.80 अंक की गिरावट के साथ 26,087.95 पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में कुछ सुधार देखने को मिला और सुबह करीब 9:20 बजे सेंसेक्स 115 अंक फिसलकर 85,526 पर ट्रेड कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 भी 28 अंक की गिरावट के साथ 26,147 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सोमवार को भी बाजार में कमजोरी रही:
आज के कारोबार में एशियन पेंट, भारती एयरटेल, एसबीआई और मारुति जैसे शेयर बढ़त में रहे, जबकि एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल और एक्सिस बैंक दबाव में दिखे। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को भी बाजार में कमजोरी रही थी। सेंसेक्स 64.77 अंक या 0.08 प्रतिशत फिसलकर 85,641.90 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 27.20 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 26,175.75 पर बंद हुआ था।
सोमवार को मारुति, कोटक बैंक, एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट और टेक महिंद्रा जैसे शेयर टॉप गेनर रहे थे, जबकि बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, ट्रेंट, एसबीआई और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा दबाव में थे। निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में मजबूती देखने को मिली, जबकि निफ्टी बैंक, निफ्टी 100 और निफ्टी FMCG इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे। आज की शुरुआत भी बाजार के लिए राहतभरी नहीं रही है और निवेशक ग्लोबल संकेतों और घरेलू आर्थिक कारकों को देखते हुए सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।
