Silver Gold Price:
मुंबई, एजेंसियां। 10 जून 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह समय सोने की खरीदारी के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट सोना आज ₹97,680 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹89,540 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। देश के विभिन्न शहरों में दाम थोड़े-बहुत अंतर के साथ हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹97,830 और 22 कैरेट ₹89,690 प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹97,680 और 22 कैरेट ₹89,540 है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹97,730 और 22 कैरेट ₹89,540 के स्तर पर है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में तेजी आई है और यह ₹1,08,100 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। भारत में सोने को हमेशा से ही शुभता और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए शादी-ब्याह और त्योहारों के दौरान इसकी मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है।
Silver Gold Price: अंतरराष्ट्रीय और घरेलू फैक्टर्स में सोने के दाम
सोने की कीमतें कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं, जिनमें डॉलर की कीमत, कच्चे तेल का मूल्य, वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, आयात शुल्क और विदेशी मुद्रा भंडार जैसे कारक शामिल हैं। इसके अलावा, सोना एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जाता है क्योंकि इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव की तुलना में जोखिम कम होता है। ऐसे में यदि आप निकट भविष्य में किसी विशेष अवसर के लिए सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह गिरावट एक अच्छा मौका हो सकता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि जब बाजार में स्थिरता और गिरावट एक साथ दिखे, तब निवेश करने से बेहतर रिटर्न की संभावना रहती है।
इसे भी पढ़ें