Gold–Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, 10 ग्राम गोल्ड हुआ सस्ता

Anjali Kumari
2 Min Read

Gold–Silver Rate:

मुंबई, एजेंसियां। देशभर में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को जहां सोना दबाव में रहा था और चांदी में रफ्तार दर्ज की गई थी, वहीं शुक्रवार की सुबह दोनों धातुओं के भाव टूटे हुए नजर आए। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार शेयर बाजार में आई नरमी का असर कीमती धातुओं पर भी दिखाई दे रहा है।

सोना 450 रुपये सस्ता, चांदी में 2450 रुपये की गिरावट:


देश में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम आज 450 रुपये की गिरावट के साथ ₹1,22,810 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी अभी ₹2,450 टूटकर ₹1,52,540 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बुलियन मार्केट के ताजा डेटा के अनुसार, आज सोने और चांदी दोनों के भाव में स्पष्ट कमजोरी देखने को मिल रही है।

दिल्ली में गोल्ड–सिल्वर के भाव:


राजधानी दिल्ली में भी सोना और चांदी सस्ते हुए हैं। सोना ₹210 टूटकर ₹1,22,810 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी ने सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की है यह ₹2,350 की गिरावट के साथ ₹1,51,920 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

मुंबई और चेन्नई में भी दाम गिरे


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोना ₹450 सस्ता होकर ₹1,22,510 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी भी यहां ₹2,440 गिरकर अपनी ताजा कीमत पर ट्रेड कर रही है।चेन्नई में भी यही रुझान देखने को मिला। तमिलनाडु की राजधानी में सोना ₹1,22,510 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,52,540 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

बाजार में कुल मिलाकर कमजोरी:

सोने–चांदी में आज की गिरावट से साफ है कि घरेलू बुलियन मार्केट में दबाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार–चढ़ाव और निवेशकों की सतर्कता का असर सोने–चांदी के दामों पर दिखाई दे रहा है।

Share This Article