NationalIndia France defence cooperation: भारत–फ्रांस रक्षा सहयोग में बड़ा कदम, उन्नत तकनीक पर हुआ नया समझौता

India France defence cooperation: भारत–फ्रांस रक्षा सहयोग में बड़ा कदम, उन्नत तकनीक पर हुआ नया समझौता

India France defence cooperation:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और फ्रांस ने रक्षा अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एक नए तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता गुरुवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और फ्रांस के आयुध महानिदेशालय (DGA) के बीच दिल्ली स्थित डीआरडीओ भवन में हुआ। दस्तावेज पर हस्ताक्षर डीआरडीओ के अध्यक्ष और सचिव डॉ. समीर वी. कामत और फ्रांस के राष्ट्रीय आयुध निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गेल डियाज डी तुएस्टा ने किए।

जॉइंट रिसर्च, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी शेयरिंग पर जोर:


यह रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों की रक्षा क्षमताओं को अगले स्तर तक ले जाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। समझौते के तहत संयुक्त अनुसंधान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, परीक्षण गतिविधियां, तकनीकी सूचनाओं का आदान-प्रदान, कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इससे डीआरडीओ की तकनीकी दक्षता और कौशल को नई दिशा मिलेगी।

साझेदारी के तहत दोनों देशों को उपकरणों, तकनीकी प्रलेखन और उन्नत प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण तक पहुंच मिलेगी। सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में एयरोनॉटिक्स, मानवरहित प्रणालियां, उन्नत रक्षा सामग्री, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष तकनीक, नेविगेशन, प्रोपल्शन, सेंसर और क्वांटम तकनीक शामिल हैं। जल के भीतर उपयोग होने वाली उन्नत तकनीकों को भी इसमें प्राथमिकता दी गई है।

रक्षा नवाचार और सुरक्षा में मजबूत योगदान:

भारत और फ्रांस दोनों पक्षों का मानना है कि यह समझौता भविष्य की जटिल रक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए नवाचार और वैज्ञानिक सहयोग को गति देगा। यह न केवल दोनों देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि वैश्विक रक्षा तकनीकी प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।यह तकनीकी साझेदारी भारत–फ्रांस रणनीतिक संबंधों को और मजबूती देने वाला साबित होगा, जिसमें रक्षा नवाचार केंद्र में रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles