नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 12 मार्च को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 211 रुपए बढ़कर 86,235 रुपए पर पहुंच गए हैं। इससे पहले सोना 86,024 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।
चांदी में तेजी बरकरारः
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 998 रुपए बढ़कर 97,624 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी का भाव 96,626 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।
इसे भी पढ़ें
सोने में उछाल. 10 ग्राम की कीमत ₹80,430, 24 दिन में ₹4,268 महंगा हुआ