Gold Price Today
नई दिल्ली, एजेंसियां। सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,34,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन सोना 1,34,196 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 9:55 बजे तक एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर करीब 1,350 रुपये की बढ़त के साथ 1,35,562 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती सत्र में सोने ने 1,35,698 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का क्या है हाल?
घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने की कीमतों को समर्थन दिया। इसके अलावा रुपये की चाल और डॉलर में उतार-चढ़ाव का असर भी सोने के भाव पर देखा जा रहा है।शहरों के हिसाब से सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम) की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,34,320 रुपये, 22 कैरेट 1,23,140 रुपये और 18 कैरेट 1,00,780 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,280 रुपये, 22 कैरेट 1,24,000 रुपये और 18 कैरेट 1,01,460 रुपये दर्ज किया गया।
चेन्नई में सोना सबसे महंगा नजर आया, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,36,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अहमदाबाद, लखनऊ और पटना जैसे शहरों में भी सोने के दाम 1,35,330 से 1,35,430 रुपये के बीच बने हुए हैं। हैदराबाद में भी सोने की कीमतें मुंबई के आसपास ही रहीं।
विशेषज्ञों के अनुसार
विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में रोजाना बदलाव सामान्य है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, भू-राजनीतिक तनाव, रुपये की स्थिति और सरकारी टैक्स नीतियां सोने के भाव को प्रभावित करती हैं। ऐसे में अगर आप 22 दिसंबर को सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें, ताकि सही कीमत पर निवेश किया जा सके।







