नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने के भाव में लगातार उछाल जारी है। अब यह 73 हजार के पार पहुंच गया है। 10 ग्राम सोना 1,351 रुपए महंगा होकर 73,174 रुपए पहुंच गया है।
यह अब तक का सबसे ऊंचा भाव है। साल 2024 में सोने के दाम 9,872 रुपए बढ़ चुके हैं। एक जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था।
चांदी ने भी बीते दिन नया रिकॉर्ड बनाया। एक किलो चांदी 1,476 रुपए बढ़कर 83,819 रुपए हो गई है। जनवरी में इसकी कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड ने कीमत का नया रिकॉर्ड बनाया है। सोना 2,412 डॉलर प्रति आउंस के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया है। अप्रैल में सोना 7% से ज्यादा मजबूत हो चुका है।
इसे भी पढ़ें
ईरान-इजराइल में जंग के आसार, भारत समेत इन देशों ने जारी की एडवाइजरी, नागरिक ईरान-इजराइल न जाएं