चांदी ₹84,294 किलो
नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 20 अगस्त को बढ़त है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 261 रुपए बढ़कर 71,369 रुपए पर पहुंच गया है। सोमवार को इसके दाम 71,108 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
वहीं चांदी 1,003 रुपए बढ़कर 84,294 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले बुधवार को चांदी 83,291 रुपए किलो प्रति पर थी।
इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।
इसे भी पढ़ें
सोने-चांदी में तेजी, सोना 941 रुपए बढ़कर 70,604 रुपए पर पहुंचा, चांदी 1,247 रुपए महंगी